सब्सक्राइब करें

Tan Removal Face Mask: धूप से हो गई है टैनिंग? घर में बनाएं ये 5 फेस मास्क, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 01:25 PM IST
सार

धूप से हुई टैनिंग हटाने के लिए दही-हल्दी मास्क, बेसन-दूध फेस पैक, टमाटर-शहद मास्क, एलोवेरा-नींबू पैक और खीरा-चंदन फेस मास्क बेहद असरदार माने जाते हैं। ये घरेलू नुस्खे त्वचा को ठंडक देते हैं, टैन कम करते हैं और स्किन को नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।
 

विज्ञापन
Homemade Face Pack For Tan Removal Tanning Hatane Ke Gharelu Upay
टैनिंग हटाने के लिए फेसपैक - फोटो : Adobe stock

Tanning Hatane Ke Gharelu Upay: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप त्वचा पर अपना असर दिखाने लगती है। कुछ ही दिनों में चेहरा मुरझाया हुआ और सांवला नजर आने लगता है। इसे सन टैनिंग कहा जाता है। गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।



तपती गर्मी हुई टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट मौजूद हैं लेकिन नेचुरल ग्लो नहीं लाते। हालांकि भारतीय रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो टैनिंग को धीरे धारे कम कर सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस ला सकते हैं। सही घरेलू उपाय अपनाकर सन टैन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसके साथ ही टैनिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी अपनाएं। जैसे, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचें। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और स्किन को नियमित साफ और मॉइस्चराइज रखें। आइए जानते हैं ऐसे 5 होममेड फेसमास्क, जो टैनिंग हटाने में बेहद मददगार माने जाते हैं। 

Trending Videos
Homemade Face Pack For Tan Removal Tanning Hatane Ke Gharelu Upay
बेसन का फेसपैक - फोटो : Adobe stock

बेसन और दूध फेस पैक

बेसन सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा की गंदगी और टैन हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन हटाता है और स्किन टोन साफ करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब साफ चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Face Pack For Tan Removal Tanning Hatane Ke Gharelu Upay
दही - फोटो : इंस्टाग्राम

दही और हल्दी फेस मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। दही और हल्दी का फेसपैक टैनिंग कम करता है।  त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट बाद धो लें। 

Homemade Face Pack For Tan Removal Tanning Hatane Ke Gharelu Upay
टमाटर का फेस पैक - फोटो : Adobe

टमाटर और शहद फेस मास्क

टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक सन टैन कम करता है। स्किन को ब्राइट बनाता है। ऑयल कंट्रोल करता है।

विज्ञापन
Homemade Face Pack For Tan Removal Tanning Hatane Ke Gharelu Upay
एलोवेरा फेसपैक - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा और नींबू फेस पैक

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और धूप से हुई जलन को कम करता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। टैनिंग कम होती है और यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed