{"_id":"69ae73d72e9129bc0c0eb288","slug":"night-skincare-mistakes-before-sleeping-things-not-to-apply-on-face-in-hindi-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Night Skincare Alert: सोने से पहले चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए ये चीजें, ज्यादातर लोग करते हैं गलती","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Night Skincare Alert: सोने से पहले चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए ये चीजें, ज्यादातर लोग करते हैं गलती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:47 PM IST
सार
Night Skincare Mistakes: रात का समय त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी समय स्किन खुद को ठीक और रिन्यू करती है। अगर आप सोने से पहले गलत चीजें चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा को फायदा मिलने के बजाय नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
सोने से पहले रात में क्या न लगाएं
- फोटो : Adobe stock
Night Skincare Mistakes: हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। इसलिए लोग रात में सोने से पहले कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे चेहरे पर लगाते हैं। रात में जब आप सोते हैं तो त्वचा खुद को ठीक करती है। इस वक्त त्वचा को रिपेयर होने का मौका मिलना चाहिए। लेकिन कई बार अनजाने में लोग ऐसी चीजें चेहरे पर लगा लेते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकती हैं।
अगर रात में गलत चीजें चेहरे पर लगा दी जाएं, तो इससे मुहांसे, एलर्जी, ऑयली स्किन और स्किन डैमेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा सही और हल्का स्किनकेयर रूटीन अपनाएं ताकि आपकी त्वचा सुबह फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
Trending Videos
2 of 7
भारी और ऑयली क्रीम
- फोटो : Adobe stock
भारी और ऑयली क्रीम
कई लोग सोचते हैं कि रात में ज्यादा क्रीम लगाने से त्वचा ज्यादा मॉइश्चराइज हो जाएगी। लेकिन बहुत ज्यादा ऑयली या भारी क्रीम लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन हो सकती है। इसलिए रात में हल्का और स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
चेहरे पर नींबू लगाकर न सोएं
- फोटो : Freeepik.com
नींबू
नींबू को अक्सर लोग स्किन ब्राइटनिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे रात में सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता। क्योंकि इसमें एसिडिक तत्व होते हैं। इससे त्वचा में जलन हो सकती है और कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
4 of 7
मेकअप हटाए बिना सोना
- फोटो : Adobe stock
मेकअप हटाए बिना सोना
यह सबसे आम और सबसे बड़ी स्किनकेयर गलती है। अगर आप मेकअप हटाए बिना सो जाते हैं, तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। पिंपल्स बढ़ सकते हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है। सोने से पहले हमेशा क्लींजर या मेकअप रिमूवर से चेहरा साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 7
टूथपेस्ट लगाना
- फोटो : Adobe Stock
टूथपेस्ट लगाना
कुछ लोग पिंपल्स को जल्दी सुखाने के लिए टूथपेस्ट चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन यह तरीका स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा सूख सकती है। जलन और रेडनेस हो सकती है, साथ ही स्किन इरिटेशन बढ़ सकता है। पिंपल्स के लिए बेहतर है कि डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।