सब्सक्राइब करें

Holi 2026: होली खेलते समय भूल से भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना होंगे असहज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Feb 2026 09:53 AM IST
सार

Holi 2026: अगर आप होली का त्योहार खुशियों के साथ मनाना चाहते हैं तो अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि होली खेलते समय कैसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए?

विज्ञापन
Holi 2026 avoid these types of clothes for holi
होली खेलते समय कैसे कपड़े न पहनें? - फोटो : Adobe stock
Holi 2026: होली रंगों, उमंग और उत्साह का पर्व है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। लेकिन जहां यह त्योहार आनंद और मस्ती से जुड़ा है, वहीं थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है। खासकर कपड़ों के चुनाव में की गई गलती आपके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है।


कई बार लोग फैशन या दिखावे के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो रंग, पानी और धूप में खराब हो जाते हैं या शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल वाले रंग में भीगकर कपड़े त्वचा पर रिएक्शन कर सकते हैं । इसलिए होली खेलने से पहले सही कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी है, ताकि आप बिना किसी चिंता के इस रंगों के त्योहार का आनंद उठा सकें। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको कैसे कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए। 
Trending Videos
Holi 2026 avoid these types of clothes for holi
होली खेलते समय कैसे कपड़े न पहनें? - फोटो : instagram
1. महंगे और डिजाइनर कपड़े
 
  • होली में इस्तेमाल होने वाले केमिकल रंग कपड़ों पर जिद्दी दाग छोड़ सकते हैं।
  • कई बार ड्राई क्लीन के बाद भी दाग पूरी तरह नहीं निकलते।
  • इसलिए ब्रांडेड या पार्टी वियर कपड़े पहनना नुकसानदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2026 avoid these types of clothes for holi
होली खेलते समय कैसे कपड़े न पहनें? - फोटो : instagram
2. बहुत पतला सफेद कपड़ा
 
  • सफेद रंग होली में ट्रेंड में रहता है, लेकिन अगर कपड़ा ज्यादा पतला है तो गीला होने पर पारदर्शी हो सकता है।
  • ऐसे कपड़ों की वजह से ही असहज स्थिति बन सकती है।

 
Holi 2026 avoid these types of clothes for holi
होली खेलते समय कैसे कपड़े न पहनें? - फोटो : instagram
3. सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे नाज़ुक फैब्रिक
 
  • ये कपड़े पानी और रंग से जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • इनका कपड़ा सिकुड़ सकता है या रंग फैल सकता है।

 
विज्ञापन
Holi 2026 avoid these types of clothes for holi
होली खेलते समय कैसे कपड़े न पहनें? - फोटो : instagram
4. टाइट फिटिंग कपड़े

गीले होने के बाद टाइट कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है और असहज महसूस होता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed