Holi Party Me Kya Pehne: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और उत्साह से भरा होता है। ऐसे में अगर आप होली पार्टी में जा रहे हैं तो कपड़ों का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है।
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
What To Wear in Holi Party: होली पार्टी में शामिल होना है तो ऐसे कपड़े पहनें जो आपको पार्टी में स्टाइलिश लुक भी दें और सहज भी रहें। होली पार्टी के लिए यहां परफेक्ट आउटफिट आइडिया का विकल्प दिया जा रहा है।
सफेद या हल्के रंग के कपड़े
होली पर सफेद कपड़े पहनने का ट्रेंड वर्षों पुराना है। सफेद कुर्ता, टी-शर्ट या कुर्ती पर रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं।
क्या पहनें?
-
पुरुष: सफेद कुर्ता-पायजामा या टी-शर्ट और जींस
-
महिलाएं: सफेद कुर्ती, पलाज़ो, लहंगा या कॉटन साड़ी
टिप: बहुत महंगे या भारी कपड़े न पहनें।
कॉटन और आरामदायक फैब्रिक चुनें
- होली पर पसीना और पानी दोनों होते हैं, इसलिए कॉटन, लिनेन या रेयॉन जैसे हल्के फैब्रिक पहनें।
- ये जल्दी सूखते हैं और त्वचा को सांस लेने देते हैं।
फुल स्लीव्स और ढीले कपड़े पहनें
- रंगों से त्वचा की सुरक्षा के लिए फुल स्लीव्स कपड़े बेहतर होते हैं।
- ढीले कपड़े पहनने से आपको मूवमेंट में आसानी मिलेगी और आप पार्टी एंजॉय कर पाएंगे।
थीम बेस्ड होली पार्टी आउटफिट
अगर आपकी होली पार्टी किसी खास थीम पर है, तो उसी के अनुसार आउटफिट चुनें।
इंडो-फ्यूजन लुक
- इस तरह की पार्टी थीम होने पर महिलाएं क्राॅप टाॅप और स्कर्ट पहन सकती हैं। साथ ही दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
- पुरुष इंडो फ्यूजन लुक के लिए कुर्ता और डेनिम पहनकर होली पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
बोहो लुक
- होली पार्टी के लिए बोहो लुक चाहिए तो आपने आउटफिट पर प्रिंटेड श्रग कैरी करें।
- साथ ही ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से अपने लुक को इन्हेंस करें।
फुटवियर का सही चुनाव
-
स्पोर्ट्स शूज
-
फ्लोटर्स
-
पुराने स्नीकर्स
क्या न पहनें
-
हील्स
-
नए महंगे जूते
एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स
-
सनग्लासेस लगाएं
-
बालों में तेल लगाकर जाएं
-
वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाएं
-
मिनिमल ज्वेलरी पहनें