सब्सक्राइब करें

Holi 2026: होली के लिए अपनी त्वचा को करें तैयार, ताकि रंग का असर न करें स्किन डैमेज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Feb 2026 09:48 AM IST
सार

Skin Care Tips For Holi: अगर आप नहीं चाहते कि होली का रंग आपकी त्वचा पर चढ़े तो अभी से अपनी त्वचा को उसके लिए तैयार करें। यहां हम आपको उसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
skin care tips for upcoming holi 2026 holi par skin care kaise karein
होली से पहले स्किन केयर कैसे करें? - फोटो : amar ujala
Skin Care Tips For Holi:  होली खुशियों, रंगों और उमंगों का त्योहार है, लेकिन ये त्योहार आपकी त्वचा के लिए चुनौती भी बन सकता है। आजकल बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को रूखा, बेजान और एलर्जी का शिकार बना सकते हैं। कई बार रंग इतने पक्के होते हैं कि उन्हें हटाने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले ही अपनी त्वचा को तैयार कर लिया जाए।


सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप न सिर्फ रंगों से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं, बल्कि होली के बाद भी अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस बार होली का रंग आपकी त्वचा पर न चढ़े और स्किन सुरक्षित रहे, तो अभी से कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाना शुरू कर दें।

 
Trending Videos
skin care tips for upcoming holi 2026 holi par skin care kaise karein
होली से पहले स्किन केयर कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजिंग क्यों है जरूरी?

होली के रंग खासकर केमिकल वाले, त्वचा की नमी खींच लेते हैं। अगर आपकी स्किन पहले से ही हाइड्रेटेड होगी तो रंग त्वचा की गहराई तक नहीं जा पाएंगे।
  •  रात में सोने से पहले मोटी लेयर में मॉइश्चराइजर लगाएं।
  •  ड्राई स्किन वाले लोग क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।
  •  ऑयली स्किन वाले लोग जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें।

ये इसलिए क्योंकि लगातार 5–7 दिन की मॉइश्चराइजिंग स्किन पर प्रोटेक्टिव बैरियर बना देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
skin care tips for upcoming holi 2026 holi par skin care kaise karein
होली से पहले स्किन केयर कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
2. तेल की परत क्यों जरूरी है?

तेल एक प्राकृतिक शील्ड का काम करता है।
  •  नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल त्वचा पर अच्छी तरह मसाज करें।
  •  कानों के पीछे, गर्दन और नाखूनों के आसपास भी तेल लगाना न भूलें।

 इससे रंग आसानी से पानी से निकल जाते हैं और रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

 
skin care tips for upcoming holi 2026 holi par skin care kaise karein
होली से पहले स्किन केयर कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
 3. सनस्क्रीन का क्या रोल है ?

होली ज्यादातर दिन में खेली जाती है। ऐसे में धूप और रंग स्किन को ज्यादा डैमेज करते हैं। इसलिए- 
  • कम से कम SPF 40 या SPF 50 सनस्क्रीन लगाएं।
  • 20 मिनट पहले लगाएं ताकि स्किन में अच्छे से सेट हो जाए।
  • अगर लंबे समय तक बाहर हैं तो दोबारा लगाएं।

 इससे टैनिंग, पिग्मेंटेशन और सनबर्न से बचाव होता है।

 
विज्ञापन
skin care tips for upcoming holi 2026 holi par skin care kaise karein
होली से पहले स्किन केयर कैसे करें? - फोटो : instagram
4. कपड़ों का चुनाव क्यों अहम है?

फुल स्लीव्स और फुल पैंट पहनने से त्वचा कम एक्सपोज होगी।
  •  कॉटन कपड़े पहनें ताकि स्किन सांस ले सके।
  •  बहुत टाइट कपड़े न पहनें।

इससे कम एक्सपोजर होगा और स्किन भी डैमेज कम होगी।

 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed