Holi Par kya Pehne: होली का नाम आते ही दिमाग में सफेद कुर्ता और रंगों से भरी तस्वीर उभरती है। लेकिन हर साल एक जैसा लुक क्यों?
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
Holi Color Ideas: होली में सफेद रंग के परिधान पहनना परंपरा सी बन गई है। लेकिन इस होली पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहते हैं, तो सफेद के अलावा भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।
पेस्टल पिंक
पेस्टल पिंक आउटफिट होली के लिए परफेक्ट है। यह आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। पेस्टल रंग न सिर्फ फ्रेश लुक देता है बल्कि तस्वीरों में भी बेहद खूबसूरत दिखता है।
- लड़कियां पेस्टल पिंक कुर्ती या अनारकली या पटियाला चुन सकती हैं
- लड़के पेस्टल पिंक कुर्ता या शर्ट पहन सकते हैं
पीला रंग
फेस्टिव वाइब के लिए पीले रंग के आउटफिट बेस्ट होते हैं। पीला रंग खुशियों और पॉजिटिविटी का प्रतीक है। होली जैसे उत्सव में येलो आउटफिट बेहद आकर्षक लगता है। यह रंग गुलाल के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट देता है।
- मस्टर्ड येलो कुर्ता
- लेमन येलो टॉप या दुपट्टा
- येलो प्लाज़ो सेट
टर्किश ब्लू
अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो टर्किश ब्लू या स्काई ब्लू बेहतरीन विकल्प है। यह रंग न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि गर्म मौसम में कूल लुक भी देता है।
नारंगी रंग
एनर्जेटिक और बोल्ड लुक दे सकता है। ऑरेंज रंग होली की एनर्जी को और बढ़ा देता है।
- ऑरेंज कुर्ता
- ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न सेट
- ऑरेंज दुपट्टा या स्कार्फ
- यह रंग तस्वीरों में बेहद ब्राइट और अट्रैक्टिव लगता है।