{"_id":"69afe8a41576e3b405054743","slug":"skincare-mistakes-face-wash-kaise-kare-for-glowing-skin-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skincare Mistakes: क्या आप भी ऐसे धोते हैं चेहरा? ये 5 आदतें त्वचा को तेजी से खराब कर सकती हैं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skincare Mistakes: क्या आप भी ऐसे धोते हैं चेहरा? ये 5 आदतें त्वचा को तेजी से खराब कर सकती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:18 PM IST
सार
Face Wash Mistakes: चेहरा धोते समय बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करना, जरूरत से ज्यादा फेस वॉश लगाना, बार-बार चेहरा धोना, स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश न चुनना और गंदे तौलिये से चेहरा पोंछना आम गलतियां हैं। ये आदतें त्वचा को रूखा, बेजान और डैमेज कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
Link Copied
Face Wash Karne Ka Sahi Tarika: त्वचा की देखभाल का पहला और सबसे जरूरी काम है चेहरे की सही तरीके से सफाई। दिनभर की धूल, पसीना और प्रदूषण त्वचा पर जमा होकर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोग ये बात जानते हैं, इसलिए वह चेहरा धोना नहीं भूलते। लेकिन ज्यादातर लोग चेहरा धोते समय ही ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो धीरे धीरे उनकी त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना देती है।
इसलिए केवल चेहरा धोना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही तरीके से फेस वाॅश करना जरूरी है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर चेहरा धोने का तरीका सही न हो तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी अपना असर नहीं दिखा पाते। आइए जानते हैं चेहरा धोते समय होने वाली 5 आम गलतियां और उनसे बचने का सही तरीका।
Trending Videos
2 of 6
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
बहुत गर्म पानी से चेहरा धोना
कई लोग चेहरे की सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आदत त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है। गर्म पानी में मुंह धोने से स्किन ड्राई और संवेदनशील हो सकती है। साथ ही त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर पड़ सकती है। सही तरीका है कि चेहरा धोने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
जरूरत से ज्यादा फेस वॉश लगाना
कुछ लोगों को लगता है कि ज्यादा फेस वॉश लगाने से चेहरा ज्यादा साफ होगा, लेकिन यह सच नहीं है। ज्यादा फेश वाॅश लगाने से त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है। त्वचा का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और जलन या रेडनेस हो सकती है। चेहरा धोने के लिए मटर के दाने जितना फेस वॉश पर्याप्त होता है।
4 of 6
skin care
- फोटो : अमर उजाला
दिन में बार-बार चेहरा धोना
कई लोग दिनभर में 5-6 बार चेहरा धोते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से त्वचा का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। स्किन ज्यादा ऑयल बनाने लगती है और मुंहासे बढ़ सकते हैं। दिन में 2 से 3 बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है।
विज्ञापन
5 of 6
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश न चुनना
हर त्वचा की जरूरत अलग होती है। गलत फेस वॉश इस्तेमाल करने से भी स्किन की समस्या बढ़ सकती है। जैसे ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड फेस वॉश सही रहता है। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेस वॉश और सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड क्लेंजर का उपयोग करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।