{"_id":"69afce6dc713d860dc017bd2","slug":"homemade-face-pack-for-tan-removal-tanning-hatane-ke-gharelu-upay-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tan Removal Face Mask: धूप से हो गई है टैनिंग? घर में बनाएं ये 5 फेस मास्क, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tan Removal Face Mask: धूप से हो गई है टैनिंग? घर में बनाएं ये 5 फेस मास्क, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:42 PM IST
सार
धूप से हुई टैनिंग हटाने के लिए दही-हल्दी मास्क, बेसन-दूध फेस पैक, टमाटर-शहद मास्क, एलोवेरा-नींबू पैक और खीरा-चंदन फेस मास्क बेहद असरदार माने जाते हैं। ये घरेलू नुस्खे त्वचा को ठंडक देते हैं, टैन कम करते हैं और स्किन को नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टैनिंग हटाने के लिए फेसपैक
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tanning Hatane Ke Gharelu Upay: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप त्वचा पर अपना असर दिखाने लगती है। कुछ ही दिनों में चेहरा मुरझाया हुआ और सांवला नजर आने लगता है। इसे सन टैनिंग कहा जाता है। गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।
तपती गर्मी हुई टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट मौजूद हैं लेकिन नेचुरल ग्लो नहीं लाते। हालांकि भारतीय रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो टैनिंग को धीरे धारे कम कर सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस ला सकते हैं। सही घरेलू उपाय अपनाकर सन टैन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इसके साथ ही टैनिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी अपनाएं। जैसे, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचें। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और स्किन को नियमित साफ और मॉइस्चराइज रखें। आइए जानते हैं ऐसे 5 होममेड फेसमास्क, जो टैनिंग हटाने में बेहद मददगार माने जाते हैं।
2 of 6
बेसन का फेसपैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दूध फेस पैक
बेसन सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा की गंदगी और टैन हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन हटाता है और स्किन टोन साफ करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब साफ चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
3 of 6
दही
- फोटो : इंस्टाग्राम
दही और हल्दी फेस मास्क
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। दही और हल्दी का फेसपैक टैनिंग कम करता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टमाटर का फेस पैक
- फोटो : Adobe
टमाटर और शहद फेस मास्क
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक सन टैन कम करता है। स्किन को ब्राइट बनाता है। ऑयल कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
5 of 6
एलोवेरा फेसपैक
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और नींबू फेस पैक
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और धूप से हुई जलन को कम करता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। टैनिंग कम होती है और यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।