{"_id":"69b105ac8c9900344201c4f2","slug":"difference-between-face-mask-vs-face-pack-skin-care-tips-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Face Mask Vs Face Pack: फेस मास्क बनाम फेस पैक, आपकी स्किन के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Face Mask Vs Face Pack: फेस मास्क बनाम फेस पैक, आपकी स्किन के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:36 AM IST
सार
Skin Care Tips: फेस मास्क और फेस पैक दोनों स्किन केयर प्रोडक्ट हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग तरीके से किया जाता है। फेस पैक आमतौर पर नेचुरल सामग्री जैसे मुल्तानी मिट्टी या बेसन से बनता है और त्वचा को पोषण देने के लिए लगाया जाता है। वहीं फेस मास्क रेडीमेड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है जो त्वचा को गहराई से साफ करने, हाइड्रेट करने और ग्लो बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
फेस पैक और फेस मास्क में अंतर
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
Best Face Pack for Skin: आजकल हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट हैं फेस मास्क और फेस पैक। फेस मास्क और फेस पैक दोनों ही स्किन केयर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है। इसलिए अपनी स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार सही प्रोडक्ट का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये दोनों आपकी त्वचा को साफ, हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इन दोनों के काम और इस्तेमाल का तरीका अलग होता है। अगर आपको भी इनका फर्क नहीं पता, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं फेस मास्क और फेस पैक का अंतर।
Trending Videos
2 of 4
skin care
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है फेस पैक?
फेस पैक आमतौर पर नेचुरल या होममेड सामग्री से बनाया जाता है। फेस पैक का मुख्य उद्देश्य त्वचा को पोषण देना और ऑयल कंट्रोल करना होता है। इसमें अक्सर इस्तेमाल होते हैं,
मुल्तानी मिट्टी
बेसन
हल्दी
दही
चंदन पाउडर
फेस पैक के फायदे
त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है।
पिंपल्स कम करने में मदद करता है।
नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
blue skin care
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है फेस मास्क?
फेस मास्क आमतौर पर रेडीमेड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है जो बाजार में आसानी से मिल जाता है। यह कई प्रकार के होते हैं,
शीट मास्क
क्ले मास्क
जेल मास्क
पील-ऑफ मास्क
फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेट करने और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
फेस मास्क के फायदे
स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है
डल स्किन में चमक लाता है
स्किन को रिलैक्स करता है
इंस्टेंट स्किन केयर के लिए बेस्ट है।
4 of 4
skin care
- फोटो : Adobe stock
फेस मास्क और फेस पैक में मुख्य अंतर
फेस पैक vs फेस मास्क
सामग्री- फेसपैक नेचुरल या होममेड होते हैं। जबकि फेस मास्क रेडीमेड प्रोडक्ट होते हैं।
उद्देश्य- फेसपैक का उद्देश्य पोषण और आॅयल कंट्रोल करना होता है, जबकि फेस मास्क से हाइड्रेशन और ग्लो आता है।
इस्तेमाल- फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक दो बार किया जा सकता है, जबकि फेस मास्क जरूरत के अनुसार लगाया जाता है।
स्किन टाइप- फेस पैक आॅयली और पिंपल स्किन वालों के लिए बेस्ट है। फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लिए बेस्ट होता है।
आपकी स्किन के लिए कौन सा बेहतर?
यह आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। अगर आपकी आॅयली स्किन है तो फेस पैक ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फेस मास्क बेहतर है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन केयर एक्सपर्ट टिप
अगर आप हफ्ते में एक बार फेस पैक और कभी-कभी फेस मास्क इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग रह सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।