सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4 Colour: नवरात्रि के चौथे दिन पहनें मां कूष्मांडा का प्रिय रंग, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sun, 22 Mar 2026 07:53 AM IST
सार

Maa Kushmanda Favourite Colour: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को समर्पित दिन होता है, जिसका शुभ रंग नारंगी माना जाता है। इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े पहनना ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक होता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Colour Maa Kushmanda Puja Outfit Ideas For Men And Women
नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग - फोटो : Amar ujala

Navratri Day 4 Maa Kushmanda Puja Colour: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी। इस दिन पूजा के साथ-साथ शुभ रंग के कपड़े पहनना भी बेहद खास माना जाता है।



सवाल है कि मां कूष्मांडा का शुभ रंग क्या है? चतुर्थ नवरात्रि का शुभ रंग है ऑरेंज यानी नारंगी। यह रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाता है। जीवन में नई शुरुआत का संकेत है।

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के साथ नारंगी रंग के परिधान पहनकर पूजा करें। माता के श्रृंगार में भी इस रंग को शामिल करें। सही आउटफिट चुनकर आप न सिर्फ पारंपरिक रूप से जुड़ते हैं बल्कि अपने लुक को भी स्टाइलिश बना सकते हैं।

महिलाएं नारंगी आउटफिट के साथ गोल्डन एक्सेसरीज पहनकर लुक को बेहतर बना सकती हैं। साथ ही हल्का मेकअप और बिंदी से लुक पूरा करें। ज्यादा ब्राइट लुक से बचने के लिए कंट्रास्ट कलर जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं नारंगी रंग को स्टाइल करने का आउटफिट आइडिया।

 

Trending Videos
Chaitra Navratri Day 4 Colour Maa Kushmanda Puja Outfit Ideas For Men And Women
anarkali suit - फोटो : instagram

महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज


ऑरेंज अनारकली सूट

ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लि नारंगी रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये आउटफिट पूजा और फेस्टिव दोनों के लिए परफेक्ट रहता है। 



कुर्ती और पलाजो सेट

दफ्तर और काॅलेज जाने वाली महिलाएं कुर्ती या पलाजो सेट में भी यह शुभ रंग शामिल कर सकती हैं। दिन की पूजा के लिए भी यह अच्छा विकल्प है। इस तरह का आउटफिट सहज और ट्रेंडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Colour Maa Kushmanda Puja Outfit Ideas For Men And Women
Orange Colour - फोटो : instagram

ऑरेंज साड़ी

गोल्डन बॉर्डर वाली नारंगी रंग की साड़ी रॉयल लुक देती है। आप सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसे ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। 


इंडो-वेस्टर्न गाउन

अगर मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहिए तो इंडो वेस्टर्न गाउन को अपनाएं। यह फेस्टिव पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट रहता है। 

 

Chaitra Navratri Day 4 Colour Maa Kushmanda Puja Outfit Ideas For Men And Women
Kurta Payjama - फोटो : instagram

पुरुषों के लिए आउटफिट आइडियाज


ऑरेंज कुर्ता और पायजामा

सिंपल और क्लासिक लुक के लिए लड़के नारंगी कुर्ता और पायजामा को टीमअप कर सकते हैं। यह आउटफिट पूजा के लिए सबसे बेस्ट रहता है।


कुर्ता और नेहरू जैकेट

अगर आप फेस्टिव वाइब चाहते हैं तो ऑरेंज कुर्ता के साथ कंट्रास्ट जैकेट को अपनाएं। इस आउटफिट के साथ आप दफ्तर भी जा सकते हैं।
 

ऑरेंज शर्ट और जींस

कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो नारंगी शर्ट और जींस को पेयर करें। यह दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed