सब्सक्राइब करें

Summer Fashion In Parliament: संसद में दिखी नारी शक्ति, स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं कंगना से निर्मला सीतारमण तक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 05:10 PM IST
सार

Women Leaders Saree Style in Parliament: संसद में महिला नेताओं ने गर्मी के लिए स्टाइल स्टेटमेंट और ट्रेंडी फैशन सेंस का शानदार प्रदर्शन किया। कंगना रणौत से लेकर प्रियंका गांधी, और जया बच्चन से निर्मला सीतारमण तक का साड़ी लुक खास रहा।

विज्ञापन
Summer Fashion Of Women Leaders in Parliament Saree Style Inspiration
संसद में महिला नेताओं का स्टाइल और फैशन - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व में चल रही जंग पर संसद की दोनों सदनों को संबोधित किया। जहां एक ओर पूरे देश का ध्यान पीएम मोदी के संबोधन पर रहा तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के इस पावन मौके पर सदन में भी नारी शक्ति देखने को मिली। लोकसभा से लेकर राज्यसभा की बैठक के लिए जब महिला नेता सदन पहुंचीं तो हर किसी का ध्यान उन पर ही गया। 



अधिकतर महिला नेता इस मौके पर साड़ी पहनकर पहुंचीं। महिला नेताओं का स्टाइलिश और गरिमामय अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। एक ओर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हैंडलूम साड़ियां तो दूसरी ओर कंगना रणौत का पारंपरिक में माॅडर्न टच, तो वहीं महुआ मोइत्रा का एक्सपेरिमेंटल स्टाइल हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इस बार भी पावर साड़ी के जरिए इन महिला नेताओं ने फैशन और राजनीति का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

गर्मी के मौसम में इन नेताओं का लुक राहत देने वाला भी रहा, साथ ही गरिमा और स्टाइल का मिश्रण भी बना। तस्वीरों में देखिए संसद पहुंची इन महिला नेताओं का स्टाइल और उनके फैशन सेंस से इस गर्मी के लिए आप भी प्रेरणा लीजिए।

Trending Videos
Summer Fashion Of Women Leaders in Parliament Saree Style Inspiration
संसद में महिला नेताओं का समर फैशन लुक - फोटो : PTI

संसद पहुंची कंगना रणौत का समर फैशन 

सांसद कंगना रणौत का यह लुक सादगी में शालीनता की मिसाल है। उन्होंने हल्के ग्रे रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर किनारों पर हल्की स्ट्राइप डिटेलिंग है, जो इसे क्लासी और मॉडर्न बनाती है। साड़ी का फैब्रिक आरामदायक और फ्लोई लगता है, जो गर्म मौसम के लिए परफेक्ट है। साथ में उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज को अपनाते हुए सिर्फ सनग्लासेस और छोटे ईयररिंग्स पहनीं। कंगना हैंडबैग ले रखा है, जोकि न्यूट्रल टोन में है। यह उनके पूरे लुक को संतुलित करता है। फुटवियर भी सिंपल और कम्फर्टेबल है। कुल मिलाकर, उनका स्टाइल एलिगेंट, कॉन्फिडेंट और बिना किसी दिखावे के बेहद प्रभावशाली नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fashion Of Women Leaders in Parliament Saree Style Inspiration
संसद में महिला नेताओं का समर फैशन लुक - फोटो : PTI

डीएमके सांसद की कलमकारी प्रिंट साड़ी

संसद पहुंचीं डीएमके सांसद डॉ. टी. सुमति (DMK MP Thamizhachi Thangapandian) ने अपने लुक से पूरी तरह पारंपरिक भारतीय खूबसूरती को दर्शाया। इन्होंने पीले और गुलाबी रंग की कलमकारी प्रिंट की साड़ी पहनी है। इस साड़ी पर लोककला से प्रेरित डिजाइन बने हैं, जो इसे खास और आकर्षक बना रहे हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग पीले रंग का ब्लाउज पहना है, जो पूरे लुक को संतुलित करता है। माथे पर बिंदी, हल्के गहने और सादगी भरा मेकअप उनके व्यक्तित्व को और निखारते हैं। हाथ में साधारण बैग और फ्लैट चप्पल उनके लुक को आरामदायक बनाते हैं। उनका स्टाइल पारंपरिक, सशक्त और आत्मविश्वास से भरा हुआ लगता है। साथ ही गर्मियों के लिए सहज है।
 

Summer Fashion Of Women Leaders in Parliament Saree Style Inspiration
संसद में महिला नेताओं का समर फैशन लुक - फोटो : PTI

निर्मला सीतारमण का लुक

हमेशा से अपने लुक के जरिए हैंडलूम को बढ़ावा देने वाली निर्मला सीतारमण जब संसद पहुंची तो उनकी इस नारंगी रंग की काॅटन साड़ी पर एक बार फिर ध्यान जाना लाजमी हो गया। हल्की बाॅर्डर डिटेलिंग वाली ये साड़ी गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। प्रिंटेड डिजाइन का काॅन्ट्रास्ट ब्लाउज साड़ी लुक को इन्हेंस कर रहा है। बिना ज्यादा एक्सेसरीज, निर्मला सीतारण का लुक सादा लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व को उभार रहा है। फ्लैट सैंडल्स उनके लुक को व्यावहारिक बनाते हैं। उनका स्टाइल स्पष्ट रूप से परंपरागत, अनुशासित और मजबूत व्यक्तित्व की झलक देता है।

विज्ञापन
Summer Fashion Of Women Leaders in Parliament Saree Style Inspiration
संसद में महिला नेताओं का समर फैशन लुक - फोटो : PTI

प्रिया सरोज

सांसद प्रिया सरोज जब सदन में संबोधन के लिए उठीं तो उनके लुक ने भी ध्यान खींचा। गर्मियों के मौसम में उनकी ये हल्के ग्रे रंग की साड़ी परफेक्ट है। इस ग्रे साड़ी में पिंक फ्लोरल प्रिंट है, जो सॉफ्ट और ग्रेसफुल वाइब देता है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज है, जिसमें मिनिमल डिज़ाइन है। उन्होंने सिंपल ज्वेलरी जैसे छोटे ईयररिंग्स और एक रिंग पहनी हुई है, जो उनके लुक को ओवरड्रेस्ड नहीं होने दे रही। बाल सीधे और खुले रखे गए हैं, जिससे प्रोफेशनल और क्लासी अपील मिलती है। यह स्टाइल एथनिक, सटल और पावरफुल पर्सनैलिटी को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed