सब्सक्राइब करें

Mulethi For Glowing Skin: मुलैठी से पाएं नेचुरल ग्लो, जानिए स्किन पर लगाने के 5 जबरदस्त तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 05:07 PM IST
सार

Mulethi Skin Care Benefits : मुलैठी त्वचा को गोरा, साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इसका पेस्ट या फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन टोन बेहतर होता है।

विज्ञापन
Mulethi Benefits For Glowing Skin Beauty Tips In Hindi
मुलैठी से स्किन केयर कैसे करें - फोटो : Amar ujala

Mulethi Ke Fayde: अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो मुलैठी आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकती है। आयुर्वेद में मुलैठी का उपयोग सदियों से स्किन केयर और हेल्थ के लिए किया जाता रहा है। मुलैठी के कई फायदे हैं। यह त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है। पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट कम करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को रिपेयर करते हैं। मुलैठी से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। अगर आप नियमित रूप से मुलैठी का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन में सुधार नजर आने लगता है।



हालांकि इसके त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बहुत ज्यादा इस्तेमाल से बचें। सप्ताह में दो से तीन बार मुलैठी का उपयोग पर्याप्त है। संवेदनशील त्वचा वाले डॉक्टर की सलाह के बाद ही उपयोग में लाएं। आइए जानते हैं कि स्किन केयर में मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें ताकि त्वचा का निखार और चमक बढ़े। 

Trending Videos
Mulethi Benefits For Glowing Skin Beauty Tips In Hindi
मुलैठी फेस पैक - फोटो : Adobe stock

मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें?

मुलैठी फेस पैक

1 चम्मच मुलैठी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। 15 मिनट चेहरे पर लगाएं। बाद में धो लें। इससे स्किन तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulethi Benefits For Glowing Skin Beauty Tips In Hindi
शहद के साथ मुलैठी लगाने से डार्क स्पाॅट्स दूर होते हैं - फोटो : Adobe

मुलैठी और शहद

अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पाॅट्स हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए मुलैठी का उपयोग करें। इसके लिए मुलैठी पाउडर में शहद मिलाएं और चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से स्पॉट्स हल्के होते हैं।

Mulethi Benefits For Glowing Skin Beauty Tips In Hindi
मुलैठी और दूध मिलाकर लगाने से निखार आता है - फोटो : Adobe stock

मुलैठी और दूध

त्वचा में चमक और रंगत में निखार लाने के लिए मुलैठी पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर लगाएं। चेहरा 10–15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन टोन बेहतर होती है।

विज्ञापन
Mulethi Benefits For Glowing Skin Beauty Tips In Hindi
मुहांसे दूर करने के लिए लगाएं मुलैठी - फोटो : Adobe

मुलैठी और एलोवेरा

एक्ने को कम करने के लिए मुलैठी फायदेमंद है। मुलैठी पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नियमित उपयोग से मुंहासे और रेडनेस कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed