सब्सक्राइब करें

Ice Facial Tips: गर्मी में आइस फेशियल करने के फायदे ज्यादा या नुकसान? जानिए एक्सपर्ट की राय

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 05:30 PM IST
सार

ice facial benefits and side effects: गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन ठंडी रहती है, पोर्स टाइट होते हैं और सूजन कम होती है। लेकिन सीधे बर्फ लगाने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए इसे कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Ice Facial Benefits And Side Effects in Hindi
आइस फेशियल के फायदे और नुकसान - फोटो : Amar ujala

Ice Facial Ke Fayde Or Nuksan: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और ऑयल की वजह से स्किन डल और थकी हुई लगने लगती है। ऐसे में कई लोग तुरंत ठंडक पाने के लिए चेहरे पर बर्फ  लगाने का ट्रेंड अपनाते हैं, जिसे आइस फेशियल भी कहा जाता है। लेकिन क्या यह तरीका सच में फायदेमंद है या इससे स्किन को नुकसान हो सकता है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान। 


 

Trending Videos
Summer Skincare Tips Ice Facial Benefits And Side Effects in Hindi
skin care - फोटो : Adobe stock

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे


तुरंत ठंडक और फ्रेशनेस 

गर्मी के मौसम में चेहरे पर बर्फ रगड़ने से स्किन तुरंत कूल हो जाती है और ताजगी महसूस होती है। इससे पसीना कम, रैशेज से छुटकारा और तरोताजा महसूस होता है।


पोर्स टाइट करता है

बर्फ स्किन के खुले पोर्स को छोटा करने में मदद करता है, जिससे स्किन स्मूद दिखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Ice Facial Benefits And Side Effects in Hindi
Ice cube - फोटो : Adobe stock

सूजन और पफीनेस कम करता है

सुबह आंखों के नीचे सूजन या पफीनेस हो तो बर्फ काफी असरदार होता है। बर्फ लगाने से सूजन कम होती है और चेहरे की चमक बढ़ जाती है।


ग्लो बढ़ाता है

चेहरे पर आइस फेशियल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।


ऑयल कंट्रोल करता है

आॅयली स्किन वालों के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है। अगर आपके चेहरे पर अतरिक्त तेल आता है तो बर्फ से फेशियल करना चाहिए। तेल और पसीना कंट्रोल होगा।

Summer Skincare Tips Ice Facial Benefits And Side Effects in Hindi
Skin Care - फोटो : Adobe stock

चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान


सीधे लगाने से स्किन डैमेज

बर्फ को सीधे स्किन पर लगाने से जलन या रेडनेस हो सकती है। ऐसा करना फायदे की जगह नुकसान कर सकता है।


सेंसिटिव स्किन पर रिएक्शन 

अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो चेहरे पर बर्फ लगाने से एलर्जी या इरिटेशन हो सकती है। 
 

ज्यादा इस्तेमाल से ड्रायनेस

हर रोज आइस फेशियल करना नुकसानदायक हो सकता है। बार-बार बर्फ लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है।

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Ice Facial Benefits And Side Effects in Hindi
आइस फेशियल - फोटो : instagram

आइस फेशियल करने का सही तरीका क्या है?
 

  • बर्फ को कपड़े में लपेटकर त्वचा पर लगाएं।

  • आइस स्किन पर एक दो मिनट से ज्यादा न लगाएं

  • दिन में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें। न कि जब भी फेस वाॅश करे या गर्मी महसूस हो तो आइस फेशियल करने लगें।

  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टैस्ट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed