Remedies For Sun Tan Removal: गर्मी डीका मौसम आ गया है और इस मौसम में आम समस्या है सन टैनिंग की। जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो धूप आपकी त्वचा की रंगत पर असर डालती है। इसके साथ ही त्वचा की नमी और चमक भी कम होती है और आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। टैन हटाने के लिए बार-बार ब्यूटी पार्लर जाकर डी टैन करवाने या महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग न तो जेब को गवारा है और ना ही आपकी स्किन के लिए सकारात्मक उपाय है।
Summer Skincare Tips: 3 दिन में हटेगा जिद्दी सन टैन! ये देसी नुस्खे दिखाएंगे कमाल
Home Remedies For Tan Removal: सन टैन हटाने के लिए 3 दिन तक रोज़ाना खीरा-दही फेस पैक, एलोवेरा जेल और गुलाब जल का उपयोग करें। दिन में सनस्क्रीन लगाएं और धूप से बचाव करें। केमिकल ट्रीटमेंट तेज असर देते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपाय सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला दिन- कूलिंग और रिपेयरिंग
सन टैनिंग दूर करने के लिए पहले दिन अपनी त्वचा को ठंडक और रिपेयरिंग दें। इसके लिए खीरा और दही मिलाकर फेस पैक बनाएं। यह स्किन को ठंडक पहुंचाता है। इस फेस ैक को 20 मिनट तक स्किन पर लगाएं। फिर धो लें। वहीं रात में एलोवेरा जेल लगाएं। इस स्किन केयर से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है।
दूसरा दिन- एक्सफोलिएशन और ग्लो
अगले दिन बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर होममेड स्क्रब बनाएं। त्वचा पर ये घरेलू नुस्खा लगाकर हल्का स्क्रबिंग करें। इसके बाद गुलाब जल से टोनिंग करें। इससे डेड स्किन हटती है और रंग साफ दिखने लगता है।
तीसरा दिन- हाइड्रेशन और ब्राइटनिंग
टैनिंग हटाने के लिए तीसरे दिन तरबूज या आलू के रस को चेहरे पर लगाएं। ये आपकी त्वचा को अंदर तक हाइड्रेट करता है, साथ ही रंगत सुधारता है। हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इस स्किन केयर से त्वचा में निखार और साफ्टनेस आती है
टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे
- नींबू का रस और शहद मिलाकर पैक बनाएं और 15 मिनट स्किन पर लगाएं।
- कद्दूकस किया खीरा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
- बेसन और हल्दी का फेसपैक टैन रिमूव में असरदार है।
- ताजा एलोवेरा जेल रोज रात में लगाकर छोड़ दें।
- घरेलू नुस्खें सुरक्षित होते हैं और इनके साइड इफेक्ट कम होते हैं।
- यह धीरे-धीरे लेकिन स्थायी असर डालते हैं।
- हालांसि तुरंत असर न दिखाकर इनमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है।
टैन हटाने के केमिल वाले ट्रीटमेंट
- पार्लर या क्लिनिक जरिए अगर आप टैनिंग हटाने जा रहे हैं तो इसका भी असर दिखता है। केमिकल ट्रीटमेंट तेज और तुंरत नतीजा दे सकता है।
- इससे गहरा टैन जल्दी हट सकता है। लेकिन साइड इफेक्ट्स का खतरा भी ज्यादा होता है।
- केमिकल ट्रीटमेंट संवेदनशील स्किन में जलन कर सकते हैं।
इसलिए हल्के टैन के लिए नेचुरल उपाय और गहरे टैन के लिए डॉक्टर की सलाह से केमिकल ट्रीटमेंट लिया सकता है।
टैन हटाने में होने वाली बड़ी गलतियां
- आप टैन को शरीर पर लगी गंदगी समझने की भूल न करें। डेड स्किन निकालने के लिए बार-बार स्क्रब करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
- घर से बाहर निकलते समय, या गर्मियों में सनस्क्रीन न लगाना सबसे बड़ी लापरवाही होती है।
- टैन को जल्द से जल्द हटाने या तुरंत रिजल्ट के चक्कर में केमिकल ओवरयूज करना भी एक गलती है। ये गलतियां टैन को और गहरा कर देती हैं।