Garmi Me Kaun Sa Face Wash Use Karna Chahiye: गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। जैसे पसीना, ऑयल, पिंपल्स और डलनेस। ऐसे में सही फेस वॉश का चुनाव आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
Summer Skincare Tips: गर्मियों में बदल दें अपना फेशवाॅश, पसीने और ऑयली कंट्रोल के लिए करें सही चुनाव
Face Wash For Summer : गर्मियों में स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश चुनना बेहद जरूरी है। ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड, ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड और सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड व सल्फेट-फ्री फेस वॉश सबसे बेहतर रहते हैं।
स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश
ऑयली स्किन
गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को ज्यादा पसीना और ऑयल की समस्या होती है। इसलिए उन्हें ऐसे फेसवाॅश का चयन करना चाहिए जो त्वचा से अतरिक्त तेल को कम करे और पसीने को कंट्रोल करने में सहायक हो। आयॅली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड या फाॅमिंग फेस वाॅश बेस्ट होते हैं। फेस वाॅश का चयन करते समय देखें कि वह सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवाॅश हो। इस तरह के फेसवाॅश मुहांसे, ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और त्वचा की डेड स्किन हाटने में अत्यधिक प्रभावी होते हैं। ये फेसवाॅश एक्स्ट्रा आॅयल हटाता है और पिंपल्स से बचाता है।
ड्राई स्किन
अगर आपकी रूखी त्वचा है तो गर्मियों में स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है। ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड फेस वाॅश का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे फेस वाॅश चुनें जिसमें हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स जैसे ग्लिसरीन हो। ये स्किन को मॉइस्चराइज रखते हैं और रूखापन कम करते हैं।
सेंसिटिव स्किन
जिन लोगों की संवेदनशील त्वचा होती है, उन्हें जल्दी जलन और रिएक्शन हो सकता है। ऐसे लोगों को सल्फेट फ्री और फ्रेग्रेंस फ्री फेस वॉश अपनाना चाहिए। एलोवेरा या कैमोमाइल (बबूना) वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। ऐसे फेस वॉश स्किन तो शांत रखते हैं और एलर्जी से बचाते हैं।
कॉम्बिनेशन स्किन
ऐसे स्किन वालों के चेहरे में टी जोन ऑयली होता है और बाकी हिस्सा ड्राई होता है। अगर आपकी भी इस तरह की मिश्रित त्वचा है तो माइल्ड जेल बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बैलेंसिंग फार्मूला वाले प्रोडक्ट बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे फेस वॉश ऑयल और ड्राईनेस दोनों को बैलेंस करते हैं।