सब्सक्राइब करें

Summer Skincare Tips: 3 दिन में हटेगा जिद्दी सन टैन! ये देसी नुस्खे दिखाएंगे कमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 03:25 PM IST
सार

Home Remedies For Tan Removal: सन टैन हटाने के लिए 3 दिन तक रोज़ाना खीरा-दही फेस पैक, एलोवेरा जेल और गुलाब जल का उपयोग करें। दिन में सनस्क्रीन लगाएं और धूप से बचाव करें। केमिकल ट्रीटमेंट तेज असर देते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपाय सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार होते हैं।
 

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Home Remedies For Sun Tan Removal In Hindi
Tanning Removal Tips - फोटो : Adobe stock

Remedies For Sun Tan Removal: गर्मी डीका मौसम आ गया है और इस मौसम में आम समस्या है सन टैनिंग की। जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो धूप आपकी त्वचा की रंगत पर असर डालती है। इसके साथ ही त्वचा की नमी और चमक भी कम होती है और आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। टैन हटाने के लिए बार-बार ब्यूटी पार्लर जाकर डी टैन करवाने या महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग न तो जेब को गवारा है और ना ही आपकी स्किन के लिए सकारात्मक उपाय है। 



टैनिंग दूर करने के लिए आप घर बैठे सही उपायों को अपनाकर पैसे भी बचा सकते हैं और त्वचा को प्राकृतिक ग्लो भी दे सकते हैं। कई लोग सन टैनिंग पर तुरंत नतीजे के लिए केमिकल ट्रीटमेंट की ओर भागते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों पर भरोसा करते हैं। 

आप टैनिंग दूर करना चाहते हैं वो भी जल्द से जल्द तो सिर्फ तीन दिनों में आपको असर दिख सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या सच में 3 दिन में टैन हट सकता है तो जवाब है, हां। फर्क दिख सकता है, बशर्ते आप सही तरीका अपनाएं। यहां जानिए घर पर तेज असर देने वाले उपाय, केमिकल और नेचुरल ट्रीटमेंट में फर्क और वो गलतियां जो आपकी स्किन को और खराब कर देती हैं।

Trending Videos
Summer Skincare Tips Home Remedies For Sun Tan Removal In Hindi
Tanning - फोटो : iStock
3 दिन में टैन हटाने का प्लान 

पहला दिन- कूलिंग और रिपेयरिंग

सन टैनिंग दूर करने के लिए पहले दिन अपनी त्वचा को ठंडक और रिपेयरिंग दें। इसके लिए खीरा और दही मिलाकर फेस पैक बनाएं। यह स्किन को ठंडक पहुंचाता है। इस फेस ैक को 20 मिनट तक स्किन पर लगाएं। फिर धो लें। वहीं रात में एलोवेरा जेल लगाएं। इस स्किन केयर से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है।


दूसरा दिन- एक्सफोलिएशन और ग्लो

अगले दिन बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर होममेड स्क्रब बनाएं। त्वचा पर ये घरेलू नुस्खा लगाकर हल्का स्क्रबिंग करें। इसके बाद गुलाब जल से टोनिंग करें। इससे डेड स्किन हटती है और रंग साफ दिखने लगता है।


तीसरा दिन- हाइड्रेशन और ब्राइटनिंग

टैनिंग हटाने के लिए तीसरे दिन तरबूज या आलू के रस को चेहरे पर लगाएं। ये आपकी त्वचा को अंदर तक हाइड्रेट करता है, साथ ही रंगत सुधारता है। हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इस स्किन केयर से त्वचा में निखार और साफ्टनेस आती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Home Remedies For Sun Tan Removal In Hindi
टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock

टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे
 

  • नींबू का रस और शहद मिलाकर पैक बनाएं और 15 मिनट स्किन पर लगाएं।
  • कद्दूकस किया खीरा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • बेसन और हल्दी का फेसपैक टैन रिमूव में असरदार है।
  • ताजा एलोवेरा जेल रोज रात में लगाकर छोड़ दें।
Summer Skincare Tips Home Remedies For Sun Tan Removal In Hindi
Tanning Removal - फोटो : Adobe stock
टैनिंग हटाने का नेचुरल तरीका कितना असरदार
  • घरेलू नुस्खें सुरक्षित होते हैं और इनके साइड इफेक्ट कम होते हैं। 
  • यह धीरे-धीरे लेकिन स्थायी असर डालते हैं।
  • हालांसि तुरंत असर न दिखाकर इनमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है।


टैन हटाने के केमिल वाले ट्रीटमेंट
  • पार्लर या क्लिनिक जरिए अगर आप टैनिंग हटाने जा रहे हैं तो इसका भी असर दिखता है। केमिकल ट्रीटमेंट तेज और तुंरत नतीजा दे सकता है। 
  • इससे गहरा टैन जल्दी हट सकता है। लेकिन साइड इफेक्ट्स का खतरा भी ज्यादा होता है। 
  • केमिकल ट्रीटमेंट संवेदनशील स्किन में जलन कर सकते हैं। 

 इसलिए हल्के टैन के लिए नेचुरल उपाय और गहरे टैन के लिए डॉक्टर की सलाह से केमिकल ट्रीटमेंट लिया सकता है।
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Home Remedies For Sun Tan Removal In Hindi
tanning - फोटो : Adobe stock

टैन हटाने में होने वाली बड़ी गलतियां
 

  • आप टैन को शरीर पर लगी गंदगी समझने की भूल न करें। डेड स्किन निकालने के लिए बार-बार स्क्रब करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  • घर से बाहर निकलते समय, या गर्मियों में सनस्क्रीन न लगाना सबसे बड़ी लापरवाही होती है।
  • टैन को जल्द से जल्द हटाने या तुरंत रिजल्ट के चक्कर में केमिकल ओवरयूज करना भी एक गलती है। ये गलतियां टैन को और गहरा कर देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed