सब्सक्राइब करें

Summer Fashion Tips: गर्मियों में क्या पहनें? ये फैब्रिक्स रखेंगे आपको कूल और स्टाइलिश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 30 Mar 2026 11:46 AM IST
सार

cool fabric for summer: गर्मी के मौसम में कॉटन, लिनन, रेयॉन और खादी जैसे हल्के व सांस लेने वाले फैब्रिक पहनना सबसे बेहतर होता है। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं, जिससे आप पूरे दिन आरामदायक महसूस करते हैं।

विज्ञापन
Summer Fashion Tips Best Cool Fabrics For Summer in India
गर्मियों में कूल रखेंगे इन फैब्रिक के कपड़े - फोटो : Amar ujala

Garmiyon Me Kya Pehne: गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है पसीना, चिपचिपाहट और असहजता। ऐसे में सही फैब्रिक का चुनाव आपके दिन को आरामदायक और स्टाइलिश बना सकता है। हल्के, सांस लेने योग्य और पसीना सोखने वाले कपड़े गर्मी में बेस्ट रहते हैं।



कॉटन, लिनन, रेयॉन और खादी जैसे फैब्रिक हल्के व सांस लेने वाले है, जिन्हें गर्मी के मौसम में पहनना सबसे बेहतर होता है। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं, जिससे आप पूरे दिन आरामदायक महसूस करते हैं।

आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कौन से कपड़े पहनें? जानिए कॉटन, लिनन, रेयॉन जैसे बेस्ट समर फैब्रिक और स्टाइलिश रहने के आसान टिप्स।

 

Trending Videos
Summer Fashion Tips Best Cool Fabrics For Summer in India
काॅटन की साड़ी - फोटो : instagram

गर्मियों के लिए बेस्ट फैब्रिक


कॉटन 

कॉटन सबसे लोकप्रिय समर फैब्रिक है। यह हल्का, सॉफ्ट और पसीना सोखने वाला होता है। डेली वियर के लिए परफेक्ट है। गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में काॅटन फैब्रिक की बहार आ जाती है। काॅटन यानी सूती परिधानों में कई विकल्प, जैसे कुर्ती, शर्ट, टाॅप आदि आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं।


लिनन 

लिनन बहुत ही ब्रीथेबल और कूल फैब्रिक है। इसे ऑफिस और आउटिंग के लिए बेस्ट मान सकते हैं। लिनन की शर्ट इस मौसम में सबसे अधिक सहज और स्टाइलिश लुक देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fashion Tips Best Cool Fabrics For Summer in India
खादी के कपड़े - फोटो : Instagram

रेयॉन 

गर्मियों में आप रेयाॅन फैब्रिक के परिधानों को भी अपने कलेक्शन में शामिल करें। रेयॉन दिखने में स्टाइलिश और पहनने में हल्का होता है। यह पार्टी और कैजुअल लुक के लिए अच्छा रहता है।


खादी

खादी नैचुरल फैब्रिक है जो गर्मी में ठंडक देता है। खादी फैब्रिक को एथनिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट माना जाता है। खादी फैब्रिक में आपको डिजाइन विकल्प भी मिल जाते हैं।

Summer Fashion Tips Best Cool Fabrics For Summer in India
Saree - फोटो : instagram

शिफॉन 

शिफॉन हल्का और फ्लोई फैब्रिक है, जो आपको स्टाइलिश बनाता है। यह फैब्रिक समर पार्टी और फंक्शन के लिए बेस्ट रहता है। शिफाॅन में आकर्षक और खूबसूरत साड़ियों के विकल्प मिल जाएंगे जो आरामदायक होने के साथ ही महफिल में आपको क्लासी लुक देंगे।


जॉर्जेट 

जॉर्जेट भी हल्का और ब्रीथिबल फैब्रिक होता है। यह ट्रेंडी और मॉडर्न लुक के लिए अच्छा है। जाॅर्जट में आपको इंडोवेस्टर्न, पलाजो सेट, कुर्ता या साड़ी समेत कई आॅप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन
Summer Fashion Tips Best Cool Fabrics For Summer in India
trendy saree - फोटो : instagram

मलमल 

मलमल बेहद सॉफ्ट और ठंडा फैब्रिक है। इस फैब्रिक के कपड़े घर और डेली यूज के लिए परफेक्ट होते हैं। आप गर्मी में मलमल के परिधानों को अपना सकते हैं।


गर्मी के लिए फैशन टिप्स
 

गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, पेस्टल और लाइट शेड्स के परिधानों का चयन करें। ढीले कपड़ें पहनें। इस मौसम में सिंथेटिक फैब्रिक से बचना चाहिए। साथ ही गर्मी में पसीने से बचने के लिए कॉटन इनरवियर का इस्तेमाल करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed