सब्सक्राइब करें

Pink Lips Naturally: बिना लिपस्टिक के गुलाबी होंठ पाना है? अपनाएं ये 7 आसान ब्यूटी हैक्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 04:53 PM IST
सार

Lip Care Tips: गुलाबी और खूबसूरत होंठ पाने के लिए नियमित स्क्रबिंग, मॉइस्चराइजिंग और प्राकृतिक उपाय जैसे चुकंदर, शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ये तरीके होंठों को नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और पिंक बनाते हैं।

विज्ञापन
Pink Lips Naturally Home Remedies Without Lipstick Honth gulabi kaise kare
गुलाबी होंठ कैसे पाएं - फोटो : Amar ujala

 

Honth Gulabi Kaise Kare: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत दिखें। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ धीरे-धीरे काले और रूखे हो जाते हैं। ऐसे में लोग लिपस्टिक का सहारा लेते हैं, लेकिन हर दिन मेकअप करना न तो आसान है और न ही त्वचा के लिए सुरक्षित।

अगर आप भी चाहते हैं कि बिना लिपस्टिक लगाए ही आपके होंठ नेचुरली पिंक दिखें, तो इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय और सही केयर रूटीन अपनाकर आप अपने होंठों की नेचुरल खूबसूरती वापस पा सकते हैं। नेचुरल तरीकों से होंठों की देखभाल करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और लंबे समय तक आपके होंठ हेल्दी और खूबसूरत बने रहते हैं।

इस लेख में हम आपको ऐसे ही असरदार ब्यूटी हैक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपने होंठों को सॉफ्ट, हेल्दी और गुलाबी बना सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ आसान हैं बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं।

 

Trending Videos
Pink Lips Naturally Home Remedies Without Lipstick Honth gulabi kaise kare
शहद से माॅश्चराइजर - फोटो : Adobe stock

होंठों की नियमित स्क्रबिंग करें

डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार हल्के से स्क्रब करें। आप होंठों की स्क्रबिंग के लिए घर पर ही नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथों से लिप पर मसाज करें। 
 

शहद से करें मॉइस्चराइज

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। रोज रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। इससे होंठ सॉफ्ट और गुलाबी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pink Lips Naturally Home Remedies Without Lipstick Honth gulabi kaise kare
Beetroot - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल का इस्तेमाल
 

नारियल तेल होंठों को गहराई से पोषण देता है। दिन में 2–3 बार हल्का सा नारियल तेल लिप पर लगाएं। सूखापन और कालापन कम होता है।


चुकंदर का रस

चुकंदर में नेचुरल पिंक पिगमेंट होता है। चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से होंठ गुलाबी दिखने लगते हैं।

Pink Lips Naturally Home Remedies Without Lipstick Honth gulabi kaise kare
Ice cube - फोटो : Adobe stock

बर्फ से मसाज करें

होंठ पर बर्फ से हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।  होंठ नेचुरली पिंक और फ्रेश दिखते हैं।


इन गलतियों से बचें

गुलाबी होंठों के लिए सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल ही नहीं, कुछ गलत आदतों से दूरी भी बनानी होगी। स्मोकिंग से होंठ काले हो सकते हैं। इसलिए स्मोकिंग छोड़ दें। होंठों को बार-बार चाटने से बचें। सस्ते और केमिकल वाले लिप प्रोडक्ट्स न इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Pink Lips Naturally Home Remedies Without Lipstick Honth gulabi kaise kare
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

पानी ज्यादा पिएं

डिहाइड्रेशन भी होंठों के काले होने का कारण बनता है। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।


 टिप: रात को सोने से पहले लिप केयर करना सबसे ज्यादा असरदार होता है।


अगर आप बिना लिपस्टिक के भी खूबसूरत गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो आपको बस सही केयर और घरेलू उपाय अपनाने की जरूरत है। थोड़ी सी मेहनत और नियमितता से आप अपने होंठों को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बना सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed