{"_id":"69ce4318655628d49a043f1d","slug":"skin-care-acne-control-tips-in-summer-pimples-kaise-hataye-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Acne Control Tips: गर्मियों में बार-बार निकलते हैं पिंपल्स? ये आसान उपाय देंगे तुरंत राहत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Acne Control Tips: गर्मियों में बार-बार निकलते हैं पिंपल्स? ये आसान उपाय देंगे तुरंत राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:51 PM IST
सार
Summer Skin Care Home Remedies: गर्मियों में पसीना और ऑयल बढ़ने से मुहांसे ज्यादा निकलते हैं। इससे बचने के लिए दिन में 2 बार चेहरा साफ करें, ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें और हेल्दी डाइट अपनाएं।
विज्ञापन
1 of 7
Pimples and Acne Scars
- फोटो : Adobe stock
Link Copied
Pimples Kaise Hataye: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल स्किन की सबसे बड़ी समस्या बन जाते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में बार-बार मुहांसे (Acne) निकलने लगते हैं। अगर आपको भी गर्मियों पर चेहरे पर मुहांसे आ जाते हैं तो पहले उसका कारण जान लें, फिर घरेलू नुस्खों को अपनाकर राहत पाएं।
गर्मियों में मुहांसे आने की वजह है ज्यादा पसीना और ऑयल प्रोडक्शन। इसके अलावा गर्मी में लू चलती है, जिससे चेहरे पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इससे भी पिंपल्स आ सकते हैं। वहीं बार-बार चेहरा छूने से मुहांसे बढ़ते हैं और गलत स्किन केयर भी पिंपल्स या एक्ने का कारण बन सकते हैं।
गर्मियों में मुहांसे होना आम है, लेकिन सही स्किन केयर और लाइफस्टाइल अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी गर्मियों में मुहांसों से परेशान हैं, तो इसका सही उपाय जानना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
2 of 7
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
मुहांसों से छुटकारा पाने के आसान उपाय
दिन में 2 बार चेहरा धोएं
दिन में दो बार चेहरा धोएं। इसके लिए हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ रखें ताकि ऑयल और गंदगी हट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
skin care
- फोटो : Adobe stock
ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें
ऐसा माॅश्चरायजर इस्तेमाल में लाएं जो ऑयल फ्री हो। साथ ही गर्मियों में सनस्क्रीन चेहरे पर जरूर अप्लाई करें। ये चेहरे को सूरज की यूवी किरणों से बचाता है। त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुहांसे कंट्रोल करता है।
4 of 7
Ice cube
- फोटो : Adobe stock
आइस थेरेपी अपनाएं
बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन और रेडनेस कम होती है। आप हफ्ते में दो से तीन बार आइस फेशियल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चेहरे पर बर्फ सीधे न लगाएं, बल्कि किसी कपड़े में लपेटकर 2-4 मिनट चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
विज्ञापन
5 of 7
चेहरे पर दाने
- फोटो : Adobe
मुहांसे कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे
चेहरे पर नीम और एलोवेरा जेल लगाएं। रात में सोते समय नीम का रस या एलोवेरा जेल लगाएंगे तो स्किन टाइट होगी, हेल्दी रहेगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी। इसके अलावा गुलाब जल भी चेहरे को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।