सब्सक्राइब करें

Summer Skincare Tips: 5 मिनट में ठंडी और ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं ये कमाल के फेस पैक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 03:55 PM IST
सार

Summer Skincare Tips: त्वचा को ठंडक देने के लिए एसी - कूलर की नहीं, सही उपायों की जरूरत होती है। प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर गर्मी में स्किन केयर कर सकते हैं और नेचुरल ग्लो ला सकते हैं।

विज्ञापन
How to Keep Skin Cool Without AC Natural Summer Skincare Tips
skin care - फोटो : Adobe stock

Summer Skincare Tips: गर्मी का मौसम केवल तापमान नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह त्वचा की सहनशक्ति को भी चुनौती देता है। अब ऐसी भीषण गर्मी में हर किसी के पास एसी तो नहीं होता और सच कहें तो हर समय उसके भरोसे रहना भी सही नहीं। असली स्किन केयर वहीं है, जहाँ प्राकृतिक ठंडक, अनुशासन और सही घरेलू उपाय मिलते हैं।


इस गर्मी में अगर आप भी अपनी स्किन को ठंडा रहना चाहते हैं तो ऐसे ऐसे असरदार और आसान तरीके जानें जो बिना एसी के भी आपकी त्वचा को ठंडक, नमी और चमक दे सकते हैं।

Trending Videos
How to Keep Skin Cool Without AC Natural Summer Skincare Tips
Sunscreen Spray - फोटो : Adobe stock

बिना एसी के भी त्वचा को ठंडा रखने के उपाय

ठंडा नहीं, संतुलित पानी पीएं
 

बहुत ठंडा पानी शरीर को राहत देता है, लेकिन स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए सामान्य या हल्का ठंडा पानी ही बेहतर है।

दिन में 2 बार हल्का फेस वॉश
 

बार-बार चेहरा धोना स्किन को और ऑयली बना देता है। सुबह और रात, बस यही नियम काफी है।


ठंडी पट्टी 
 

रूमाल को ठंडे पानी में भिगोकर चेहरे पर रखें,यह स्किन को तुरंत शांत करता है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
 

एलोवेरा प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है। रात में लगाने से स्किन को ठंडक और मरम्मत दोनों मिलती है।


धूप से बचाव सबसे जरूरी 
 

छाया, दुपट्टा, छाता, ये पुराने तरीके आज भी सबसे प्रभावी हैं। सनस्क्रीन भी तभी काम करेगा जब आप धूप से सीधे बचाव भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Keep Skin Cool Without AC Natural Summer Skincare Tips
Ice cube - फोटो : Adobe stock

आइस फेशियल करना चाहिए या नहीं?

अगर आइस फेशियल सही तरीके से किया जाए तो काफी फायदेमंद हो सकता है। जैसे,

 

  • यह स्किन को तुरंत ठंडक देता है।
  • पोर टाइट करने में मदद करता है।
  • हल्की सूजन और पफीनेस कम करता है।

 

हालांकि गलत तरीके से आइस फेशियल करने से कई नुकसान भी संभव हैं। जैसे सीधे बर्फ लगाने से स्किन जल सकती है। संवेदनशील त्वचा में रैश या लालिमा हो सकती है। ज्यादा देर लगाने से केशिकाएं प्रभावित हो सकती हैं।


क्या है आइस फेशियल का सही तरीका
 

  • बर्फ को कपड़े में लपेटकर लगाएं।
  • 1-2 मिनट से ज्यादा नहीं लगाएं।
  • रोज नहीं, हफ्ते में 2-3 बार ही करें।
How to Keep Skin Cool Without AC Natural Summer Skincare Tips
टमाटर का फेस पैक - फोटो : Adobe

घर पर ठंडक देने वाले फेस पैक 
 

खीरा और दही फेस पैक
 

2 चम्मच खीरे का रस में 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह टैन हटाने और ठंडक देने में असरदार उपाय है।

गुलाब जल और चंदन
 

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। त्वचा को ठंडा और फ्रेश रखता है


एलोवेरा और शहद


एक चम्मच एलोवेरा में कुछ बूंदें शहद की मिलाएं। ये फेसपैक ड्राय और जलती स्किन के लिए राहतमंद है।


आलू का रस 
 

कच्चे आलू का रस चेहरे पर लगाएं। इससे सनबर्न और जलन में तुरंत आराम मिलती है।


तरबूज फेसपैक 
 

तरबूज का गूदा सीधे त्वचा पर लगाएं। यह हाइड्रेशन और ग्लो दोनों देता है।

विज्ञापन
How to Keep Skin Cool Without AC Natural Summer Skincare Tips
Face Wash - फोटो : Adobe stock

गर्मी में स्किन केयर की बड़ी गलतियां
 

  • बार-बार फेस वॉश करना
  • सनस्क्रीन छोड़ देना
  • बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना


 ये छोटी गलतियां ही स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed