Summer Printed Outfit Ideas: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद को कूल और स्टाइलिश बनाए रखना। तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट के बीच ऐसा आउटफिट चुनना आसान नहीं होता जो आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे। ऐसे में आपके कपड़ों का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि उनका प्रिंट भी बहुत मायने रखता है। सही प्रिंट न केवल आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक बनाता है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है।
Summer Fashion 2026: गर्मियों में स्टाइलिश दिखना है? ये प्रिंट बदल देगा आपका पूरा लुक
Best Prints For Summer: गर्मियों में फ्लोरल और लाइट प्रिंट्स पहनना सबसे अच्छा विकल्प होता है। ये न सिर्फ आपको कूल रखते हैं बल्कि आपके लुक को भी फ्रेश और स्टाइलिश बनाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरल प्रिंट
फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहने वाला स्टाइल है। यह गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और क्लासिक विकल्प है। हल्के रंगों पर छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं बल्कि आपको फ्रेश लुक भी देते हैं। फ्लोरल कुर्ती, ड्रेस या साड़ी हर मौके के लिए परफेक्ट होती है।
पेस्टल प्रिंट
सॉफ्ट और एलिगेंट लुक के लिए पेस्टल प्रिंट अपना सकते हैं। पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू गर्मियों में बेहद ट्रेंड में रहते हैं। इन पर बने हल्के प्रिंट्स आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी बनाते हैं। ऑफिस वियर के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं।
ट्रॉपिकल प्रिंट
ये प्रिंट वेकेशन वाइब्स के लिए बेस्ट है। अगर आप बीच या ट्रिप प्लान कर रही हैं तो ट्रॉपिकल प्रिंट्स जरूर ट्राय करें। पाम लीव्स, बड़े फूल और ब्राइट कलर्स आपके लुक को एकदम वाइब्रेंट बना देते हैं।
टाई एंड डाई प्रिंट
ये प्रिंट ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक के कपड़ों पर ही होता है। इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में भी कैरी कर सकते हैं। शिफॉन के साथ-साथ कॉटन और लिनेन फैब्रिक के कपड़े पर भी ये प्रिंट काफी कमाल का लगता है। महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी काफी मन से पहनती हैं, वहीं लड़कों पर इस प्रिंट के कुर्ते खूब जचते हैं।