Pasine Ki Badbu Door Kaise kare: तपती गर्मी और उमस भरे मौसम में पसीना आना तो आम बात है, लेकिन जब यही पसीना अंडरआर्म्स की दुर्गंध में बदल जाए, तो यह न केवल आपके आत्मविश्वास को कम करता है बल्कि सामाजिक शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि महंगे से महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम भी कुछ ही घंटों में अपना असर खो देते हैं? दरअसल, पसीने की अपनी कोई गंध नहीं होती, असली वजह तो आपकी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और बंद रोमछिद्र हैं।
Body Odor: गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये जादुई घरेलू नुस्खे
How to Remove Sweat Smell: गर्मियों में बॉडी ओडर से बचने के लिए रोजाना साफ-सफाई रखें, एंटी-बैक्टीरियल साबुन का उपयोग करें, नींबू, बेकिंग सोडा और फिटकरी जैसे घरेलू नुस्खे अपनाएं और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इससे पसीने की बदबू को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
रोजाना 2 बार नहाएं
गर्मियों में दो बार स्नान कर सकते हैं। सुबह तो स्नान करें ही, साथ ही शाम को नहाएं ताकि दिन भर का पसीना, गंदगी और बदबू दूर हो सकते। नहाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें। इससे बैक्टीरिया कम होंगे और बदबू नहीं आएगी
नींबू का इस्तेमाल
अधिकतर लोगों के अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू को अंडरआर्म्स पर रगड़ें। फिर 5 मिनट बाद धो लें। नींबू नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है।
बेकिंग सोडा
अपने अंडरआर्मस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगा सकते हैं। ये पसीने की नमी को सोखता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करता है। ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा को चेहरे पर न लगाएं।
फिटकरी का उपयोग
नहाने के बाद फिटकरी के पानी को घोलकर लगा लें। ऐसा करने से बैक्टीरिया खत्म होते है और शरीर से बदबू नहीं आती है। ये पुराने समय का नुस्खा है।
ढीले और कॉटन कपड़े पहनें
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर से बदबू न आए तो गर्मियों में काॅटन फैब्रिक के ढीले कपड़े पहनें। ये पसीना सोखने में मदद करते हैं। जबकि टाइट कपड़े पसीना बढ़ाते हैं।
ज्यादा पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं और अंदर से भी फ्रेशनेस बनी रहती है।
खानपान पर ध्यान दें
गर्मियों में ज्यादा मसालेदार और जंक फूड का सेवन न करें। फल और सब्जियों को डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करें। इससे शरीर की गंध में सुधार हो सकता है।
नारियल तेल और टी ट्री ऑयल
नारियल तेल में कुछ बूंद टी ट्री आॅयल की मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाएं। ये एंटी बैक्टीरियल है जो आपके शरीर की दुर्गंध को कम करने में भी सहायक है।