सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Summer Skincare Tips Sunburn Prevention SPF 50 Sunscreen Importance For Skin Protection

Sunscreen SPF 50: क्यों न करें सनस्क्रीन SPF 50 से कम का इस्तेमाल, जानें त्वचा को होने वाले नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

spf 50 sunscreen importance: SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से UV किरणों से पूरी सुरक्षा नहीं मिलती। यह त्वचा पर सनबर्न, उम्र बढ़ने के लक्षण और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। SPF 50 सनस्क्रीन त्वचा को लंबी अवधि तक सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Summer Skincare Tips Sunburn Prevention SPF 50 Sunscreen Importance For Skin Protection
कौन सा सनस्क्रीन इस्तेमाल करें - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Skin Care Alert: गर्मियों का मौसम और तपती धूप हर किसी के लिए चिंता का विषय है। यूवी किरणों से त्वचा का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग गर्मियों में घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करने लगे हैं। लेकिन कोई भी सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से सुरक्षा नहीं देती। कई लोग SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल कर लेते हैं, जो त्वचा को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता।

Trending Videos


क्या है SPF?

SPF का मतलब होता है सन प्रोटेक्शन फैक्टर। जितना कम SPF होगा, उतनी कम सुरक्षा। SPF 50 सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों से त्वचा को पर्याप्त सुरक्षा देता है और सनबर्न, समय से पहले उम्र बढ़ने और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं से बचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं, तो त्वचा पर धूप का असर धीरे-धीरे दिखाई देता है और लंबे समय में गंभीर नुकसान हो सकता है। खासकर बाहर काम करने वाले या लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग इसके जोखिम में रहते हैं।

इस लेख में हम बताएंगे क्यों SPF 50 से कम का सनस्क्रीन पर्याप्त नहीं है और त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए।


SPF 50 क्यों जरूरी है

SPF 50 सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों किरणों से 98% तक सुरक्षा देती है। यह त्वचा को धूप से होने वाले तुरंत और दीर्घकालिक नुकसान से बचाता है।


सनबर्न और त्वचा पर असर

कम SPF वाले सनस्क्रीन से त्वचा सनबर्न, लालिमा और जलन का शिकार हो सकती है। लंबे समय तक यह त्वचा की इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है।


उम्र बढ़ने के लक्षण

UV किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाती हैं। SPF 50 से कम सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से झुर्रियां, दाग और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखाई देते हैं।


स्किन कैंसर का खतरा

UVB किरणें डीएनए को नुकसान पहुंचाती हैं और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं। SPF 50 सनस्क्रीन इसे रोकने में मदद करता है।


सही तरीके से सनस्क्रीन लगाना

किसी भी SPF के साथ, सनस्क्रीन को हर 2-3 घंटे में लगाना चाहिए। अगर आपने स्विमिंग की है, या पसीना आने के बाद सनस्क्रीन तुरंत री-अप्लाई करें। पर्याप्त मात्रा में लगाना भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed