फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kurti Styling Ideas: एक ही कुर्ती, 5 अलग लुक! ट्राय करें ये ट्रेंडी स्टाइलिंग हैक्स

Wed, 08 Apr 2026 02:05 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 08 Apr 2026 02:05 PM IST
सार

How To Style Kurti In 5 Ways: एक साधारण कुर्ती को अलग-अलग बॉटम वियर जैसे जींस, पलाज़ो, स्कर्ट, शरारा और धोती पैंट के साथ स्टाइल करके 5 अलग-अलग ट्रेंडी लुक आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह तरीका बजट में स्टाइलिश दिखने का सबसे आसान फैशन हैक है।

विज्ञापन
How To Style Kurti In 5 Ways Outfit Ideas Budget Fashion In hindi
एक कुर्ते को कई तरह के पहनें - फोटो : Amar ujala

kurti ko kaise style karen: गर्मियों का मौसम है। इस मौसम में अधिकतर लड़कियां ऐसे परिधान पहनना पसंद करती हैं जो सहज हों। गर्मी से राहत देने वाले हों। ऐसे में गर्मियों में कुर्ती ट्रेंड में रहती हैं। हर लड़की के वॉर्डरोब में एक सिंपल कुर्ती जरूर होती है, लेकिन कई बार वही कुर्ती बार-बार पहनने पर बोरिंग लगने लगती है।



लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी उस एक साधारण सी कुर्ती से 5 अलग अलग तरह के लुक व स्टाइल अपना सकते हैं? अगर आप अपनी एक सिंपल कुर्ती को पहन कर बोर हो गए हैं तो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए उसी कुर्ती से नया लुक ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुर्ती के साथ अपने बाॅटम वियर में बदलाव करें। बाॅटम वियर बदलने से आपका पूरा स्टाइल ही बदल जाएगा।

इस लेख में जानिए सिंपल कुर्ती को पांच अलग तरह से स्टाइल करने के टिप्स।

How To Style Kurti In 5 Ways Outfit Ideas Budget Fashion In hindi
kurta - फोटो : instagram

कुर्ती और जींस 

अगर आपके पास एक नी लेंथ की कुर्ती है तो उसे स्किनी या स्ट्रेट जींस के साथ पहनें। इस लुक को पूरा करने के लिए स्नीकर्स या फ्लैट्स पहन सकती हैं। इसमें आपको कैजुअल चिक लुक मिलेगा। यह आउटफिट कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।

 

How To Style Kurti In 5 Ways Outfit Ideas Budget Fashion In hindi
chikankari suit - फोटो : instagram

कुर्ती और पलाज़ो

कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहती हैं तो अपनी कुर्ती के साथ पलाजों को पेयर करें। फ्लोई पलाजो के साथ कुर्ती गर्मियों के लिए सहज और ट्रेंडी विकल्प है। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी पेयर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Style Kurti In 5 Ways Outfit Ideas Budget Fashion In hindi
कुर्ती और स्कर्ट - फोटो : instagram

कुर्ती और स्कर्ट

आप एक सिंपल कुर्ती के साथ लाॅन्ग स्कर्ट को मैचअप कर सकते हैं। इसमें आपको फ्यूजन लुक मिलता है। बोहो ज्वेलरी के साथ कुर्ती और स्कर्ट अधिक आकर्षक लगता है। ये फेस्टिव व इंस्टाग्राम रेडी लुक के लिए बेस्ट है। 

विज्ञापन
How To Style Kurti In 5 Ways Outfit Ideas Budget Fashion In hindi
शरारा सूट - फोटो : instagram

कुर्ती और शरारा

एथनिक ग्लैम के लिए शाॅर्ट कुर्ती और शरारा पहनें। इसके साथ दुपट्टा ऐड करें। ये स्टाइल फंक्शन और वेडिंग के लिए बेस्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed