Asha Bhosle Fashion Style Tips: आशा भोसले सिर्फ अपनी मधुर आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। दशकों तक बॉलीवुड में अपनी गायकी से राज करने वाली आशा जी ने अपने स्टाइल और साड़ी कलेक्शन से भी लोगों को खूब प्रभावित किया। उनका हर लुक क्लासिक, एलिगेंट और टाइमलेस रहा है, जो आज भी फैशन लवर्स के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
Asha Bhosle Saree Collection: फैशन क्वीन थीं आशा भोसले, देखिए उनकी साड़ियों का शानदार कलेक्शन
Asha Bhosle Iconic Looks:जानें आशा भोसले का आइकॉनिक साड़ी कलेक्शन और उनका क्लासिक फैशन स्टाइल। सीखें उनके स्टाइल सीक्रेट्स और एलिगेंट लुक के टिप्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ियों का शानदार और आइकॉनिक कलेक्शन
आशा भोसले के पास साड़ियों का बेहद शानदार कलेक्शन था। खासकर बनारसी, कांजीवरम और सिल्क साड़ियों में उनका लुक बेहद आकर्षक लगता था। वह हर साड़ी को इतनी खूबसूरती से कैरी करती थीं कि वह ट्रेंड बन जाता था।
आशा जी की फ्लोरल साड़ियां
आशा भोसले पेस्टल रंग, हल्के और ठंडक देने वाले रंगों की साड़ियों में अधिकतर नजर आ जाती थीं। उनके पास प्रिंटेड साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। गुलाबी, नारंगी या लाल फुलों से सजी फ्लोरल साड़ियां उनके स्टाइल और आउटफिट का हिस्सा रही हैं।
आशा जी बनारसी और सिल्क की साड़ियों में ज्यादा नजर आती थीं। इस तरह की गुलाबी सिल्क साड़ी किसी इवेंट या शो पर उनके लुक को अधिक आकर्षित बनाने में मदद करती हैं।
मिनिमल ज्वेलरी, मैक्सिमम एलिगेंस
आशा जी का मानना था कि ज्यादा एक्सेसरीज़ की जरूरत नहीं होती। वह अक्सर हल्की ज्वेलरी जैसे मोती या गोल्ड ज्वेलरी पहनती थीं, जिससे उनका लुक और भी क्लासी और एलिगेंट लगता था।
मेकअप और हेयरस्टाइल का क्लासिक अंदाज
उनका मेकअप हमेशा सॉफ्ट और नेचुरल होता था। रेड लिपस्टिक और सिंपल बिंदी उनके लुक को कंप्लीट करती थी। वहीं, उनका हेयरस्टाइल भी सादा लेकिन स्टाइलिश होता था।