फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Outfits: गर्मियों में बिना टैनिंग के दिखना है ग्लैमरस? अपनाएं ये स्मार्ट आउटफिट टिप्स

Thu, 23 Apr 2026 01:42 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 23 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

Outfits To Avoid Tanning: हल्के रंगों के फुल-कवरेज कपड़े, कॉटन या लिनन जैसे ब्रीदेबल फैब्रिक, UV-प्रोटेक्टिव आउटफिट्स, और स्टाइलिश लेयरिंग (जैसे श्रग, जैकेट) पहनकर आप टैनिंग से बचते हुए ग्लैमरस दिख सकती हैं।

विज्ञापन
Summer Outfits To Avoid Tanning Glamorous Look Summer Fashion Tips
टैनिंग से बचने के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

Summer Fashion Tips: गर्मियों के मौसम में फैशन एक्सपेरिमेंट का बेहतर मौका मिलता है लेकिन तेज धूप और टैनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। हर लड़की चाहती है कि वह स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखे, लेकिन गर्मियों में सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को भी बचाना होता है। खासकर तब जब आपको घर से बाहर निकलना है और ज्यादा समय बाहर ही बितना हो।



गर्मी से राहत पाने के लिए लड़कियां स्लीवलेस, नूडल स्ट्रेप या कई तरह के ऐसे परिधानों का चयन करना चाहती हैं जो स्टाइल, ग्लैमर के साथ ही गर्मी व पसीने से राहत देने वाले हों लेकिन इस तरह के परिधानों से टैनिंग की समस्या भी हो सकती है। 

इस मौसम में दफ्तर, काॅलेज, सफर या आउटिंग के लिए जाने से पहले सही आउटफिट चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। सही फैब्रिक, रंग और स्टाइल चुनकर आप न सिर्फ अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं बल्किन टैनिंग से भी बच सकती हैं। फुल-कवरेज आउटफिट्स, हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक्स और स्मार्ट लेयरिंग आपका बेस्ट फैशन स्टेटमेंट बन सकते हैं।

यहां जानिए ऐसे आउटफिट आइडियाज जो आपको ग्लैमरस लुक भी देंगे और साथ ही आपकी स्किन को भी सुरक्षित रखेंगे। अगर आप स्टाइल और स्किन केयर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो ये गाइड आपके लिए ही है।

Summer Outfits To Avoid Tanning Glamorous Look Summer Fashion Tips
गर्मियों में टैनिंग से बचने वाले आउटफिट - फोटो : AI

फुल-स्लीव्स चुनें


गर्मियों में लोग अक्सर शॉर्ट कपड़े पहनते हैं, लेकिन ये टैनिंग का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। आप फुल-स्लीव्स टॉप या फुल लेंथ आउटफिट को अपनाएं। ये टैनिंग से बचाते हैं। 

Summer Outfits To Avoid Tanning Glamorous Look Summer Fashion Tips
गर्मियों में टैनिंग से बचने वाले आउटफिट - फोटो : AI

मैक्सी ड्रेस 

गर्मियों में फुल लेंथ आउटफिट का चयन कर सकती हैं। मैक्सी ड्रेस स्टाइल, ग्लैम और गर्मी से राहत देने वाली होती है। ध्यान रखें कि ड्रेस की बाजुएं फुल हों या फिर साथ में श्रग या जैकेट को पेयर करके पहनें ताकि टैनिंग से पूरी तरह से बचाव हो सके। साथ में स्कार्फ को भी स्टाइल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Outfits To Avoid Tanning Glamorous Look Summer Fashion Tips
गर्मियों में टैनिंग से बचने वाले आउटफिट - फोटो : AI

पलाजो या को- आर्ड सेट

आप पलाजो के साथ लाॅन्ग या शाॅर्ट कुर्ता पेयर कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए आजकल को-आर्ड सेट चलन में हैं। इसमें एलिगेंट और ग्लैमरस लुक मिलता है। साथ ही आपकी स्किन को धूप से बचाता है।
 

विज्ञापन
Summer Outfits To Avoid Tanning Glamorous Look Summer Fashion Tips
टैनिंग से बचने के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

स्मार्ट लेयरिंग है गेम-चेंजर

घर के बाहर निकलते समय गर्मी, धूप और सूरज की यूवी किरणों से अपनी स्किन को कवर करने के लिए श्रग, किमोनो जैकेट या लाइटवेट ओवरशर्ट्स पहनना एक ट्रेंडी तरीका है । ये आपके आउटफिट में स्टाइल जोड़ते हैं और सीधी सन एक्सपोजर से भी बचाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed