फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Travel Dressing: गोवा से मनाली तक, हर जगह के लिए अपनाएं गर्मी के ये आउटफिट आइडिया

Wed, 29 Apr 2026 11:58 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 AM IST
सार

What To Wear Summer Trip: गर्मियों में बीच और हिल्स के लिए ड्रेसिंग अललग होती है। समुद्र तट के लिए हल्के, कॉटन और ढीले कपड़े चुनें। सनग्लासेस, हैट और सनस्क्रीन जरूर रखें। हिल्स के लिए लेयरिंग अपनाएं जैसे जैकेट, शॉल। आरामदायक फुटवियर चुनें। ओवरपैकिंग से बचें और मिक्स-एंड-मैच आउटफिट रखें

विज्ञापन
Summer Travel Dressing Tips Beach Hill Station Outfit Ideas in HindiSu
गर्मियों में ट्रिप पर क्या पहनें - फोटो : AI

Summer Outfit Ideas: गर्मियों का मौसम आते ही लोग छुट्टियों की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। कोई ठंडी पहाड़ियों की ओर निकल पड़ता है, तो कोई बीच पर सन, सैंड और सी का मजा लेने जाता है। लेकिन सफर का असली मजा तब आता है जब आपका स्टाइल और कम्फर्ट दोनों सही हों। कई बार हम गलत कपड़े पैक कर लेते हैं, जिससे या तो बहुत गर्मी लगती है या फिर ठंड से परेशानी होती है। साथ ही आपका लुक भी खराब हो जाता है।

बीच और हिल स्टेशन, दोनों की वाइब, मौसम और जरूरतें पूरी तरह अलग होती हैं, इसलिए इनके लिए ड्रेसिंग भी अलग होनी चाहिए। जहां बीच पर हल्के, ब्रेथेबल और कूल आउटफिट्स जरूरी हैं, वहीं हिल्स में लेयरिंग और स्मार्ट वॉर्म कपड़े अहम होते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान और ट्रेंडी ड्रेसिंग टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी गर्मियों की ट्रिप को और भी स्टाइलिश बना सकते हैं। चाहे आप गोवा के बीच जा रहे हों या मनाली की पहाड़ियों में, ये टिप्स आपको हर जगह परफेक्ट लुक देंगे।

Summer Travel Dressing Tips Beach Hill Station Outfit Ideas in HindiSu
गर्मियों में ट्रिप पर क्या पहनें - फोटो : AI

बीच के लिए चुनें हल्के और ब्रेथेबल कपड़े
 

  • बीच पर गर्मी और नमी ज्यादा होती है, इसलिए कॉटन, लिनन और रेयान जैसे फैब्रिक सबसे अच्छे रहते हैं।
  • लूज टी-शर्ट, शॉर्ट्स, मैक्सी ड्रेस और काफ्तान आपके लिए परफेक्ट विकल्प हैं।
  • ये आपको कूल और स्टाइलिश दोनों रखते हैं।
Summer Travel Dressing Tips Beach Hill Station Outfit Ideas in HindiSu
गर्मियों में ट्रिप पर क्या पहनें - फोटो : AI

हिल्स के लिए अपनाएं स्मार्ट लेयरिंग

हिल स्टेशन पर मौसम अचानक बदल सकता है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड हो सकती है। इसलिए टी-शर्ट के साथ लाइट जैकेट, हुडी या शॉल जरूर रखें। लेयरिंग से आप आसानी से अपने लुक को एडजस्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Travel Dressing Tips Beach Hill Station Outfit Ideas in HindiSu
गर्मी के लिए फैशन टिप्स - फोटो : Ai

सही फुटवियर बनाता है ट्रिप आसान


बीच के लिए फ्लिप-फ्लॉप या सैंडल सही रहते हैं, जबकि हिल्स के लिए ग्रिप वाले स्नीकर्स या ट्रेकिंग शूज़ जरूरी हैं। गलत फुटवियर आपके पूरे ट्रिप का मजा खराब कर सकता है

विज्ञापन
Summer Travel Dressing Tips Beach Hill Station Outfit Ideas in HindiSu
गर्मियों में ट्रिप पर क्या पहनें - फोटो : AI

एक्सेसरीज को न करें इग्नोर


बीच पर सनग्लासेस, हैट और स्कार्फ न सिर्फ आपको सूरज से बचाते हैं बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाते हैं। वहीं हिल्स में कैप, स्टोल और ग्लव्स काम आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed