{"_id":"69f060136deb0d74990ed824","slug":"summer-wedding-guest-look-fashion-tips-outfit-ideas-garmi-ki-shadi-mein-kya-pahne-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Wedding Fashion: गर्मियों की शादी में क्या पहनें? भारी लहंगे छोड़ें, ट्रेंड में हैं ये परिधान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Wedding Fashion: गर्मियों की शादी में क्या पहनें? भारी लहंगे छोड़ें, ट्रेंड में हैं ये परिधान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:53 PM IST
सार
Wedding Guest Look Fashion Tips: गर्मियों की शादी में भारी लहंगे की बजाय चिकनकारी सूट और फ्लोई अनारकली बेहतर विकल्प हैं। ये आउटफिट हल्के, स्टाइलिश और आरामदायक होते हैं, जो आपको पूरे फंक्शन में फ्रेश और एलिगेंट लुक देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों की शादी में जा रहे हैं तो पहनें इस तरह के कपड़ें
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Garmi Ki Shadi Me Kya Pehne: गर्मियों का मौसम अपने साथ शादियों की रौनक भी लेकर आता है। आपके पास भी शादी के कार्ड्स पहुंच गए होंगे। लेकिन इस मौसम में वेडिंग वाइब्स के साथ तैयार होकर जाना बड़ी चुनौती है। गर्मी में तैयार होने का मन नहीं करता और भारी भरकम लहंगा और साड़ियां तो लोग पहनना ही नहीं चाहते पर बेस्ट भी दिखना चाहते हैं।
इसके लिए जरूरी है कि गर्मियों में शादी के लिए मौसम के मुताबिक सही आउटफिट का चयन करें। भारी लहंगे, मोटे फैब्रिक और भारी कढ़ाई वाले कपड़े जहां दिखने में खूबसूरत लगते हैं, वहीं उन्हें पहनकर लंबे समय तक सहज रहना मुश्किल हो जाता है। पसीना, चिपचिपाहट और थकान आपके पूरे लुक और मूड को खराब कर सकती है।
ऐसे में स्मार्ट फैशन वही है, जो स्टाइल के साथ-साथ आराम भी दे। आजकल फैशन ट्रेंड्स भी हल्के, एलीगेंट और आरामदायक आउटफिट्स की तरफ बढ़ रहे हैं। खासकर चिकनकारी और अनारकली जैसे क्लासिक इंडियन आउटफिट्स समर वेडिंग के लिए परफेक्ट विकल्प बन चुके हैं।
ये न सिर्फ आपको रॉयल और ग्रेसफुल लुक देते हैं, बल्कि पूरे दिन आपको कूल और कंफर्टेबल भी रखते हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी और हल्के आउटफिट्स को जरूर ट्राय करें।
Trending Videos
2 of 6
chikankari
- फोटो : instagram
चिकनकारी सूट
चिकनकारी सूट गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है। इस तरह के आउटफिट एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी देते हैं। हल्का फैब्रिक और खूबसूरत कढ़ाई इसे बेहद क्लासी बनाती है। पेस्टल कलर्स में चिकनकारी आउटफिट आपको फ्रेश और सोबर लुक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Anarkali Suit
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
रॉयल और कम्फर्टेबल लुक के अनारकली सूट का चयन कर सकते हैं। अनारकली सूट हमेशा से ही एलीगेंस का प्रतीक रहा है। फ्लोई डिजाइन और लाइट फैब्रिक इसे गर्मियों की शादी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। आप इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
4 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
हल्के फैब्रिक का रखें ध्यान
गर्मियों में कॉटन, जॉर्जेट और चंदेरी जैसे फैब्रिक चुनें। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और आपको पूरे दिन आरामदायक महसूस कराते हैं। भारी सिल्क और वेलवेट से बचना बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 6
aditi siddharth wedding
- फोटो : instagram
मिनिमल एक्सेसरीज से पाएं ग्रेसफुल लुक
भारी ज्वेलरी की बजाय हल्के ईयररिंग्स और ब्रेसलेट पहनें। यह न सिर्फ आपका लुक बैलेंस करेगा बल्कि आपको ओवरड्रेस्ड भी नहीं दिखाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X