आपने कोरोना महामारी के दौरान हैंड सैनिटाइजर का जमकर इस्तेमाल किया। वायरस से बचाव को लेकर इसके फायदे को भी समझा। कुछ भी छूने के बाद खुद को सैनिटाइज जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैनिटाइजर का इस्तेमाल सिर्फ संक्रमण से सुरक्षित रहने भर का नहीं है। सैनिटाइजर को और भी कई तरह से आप इस्तेमाल में ला सकते हैं, खासकर स्किन केयर में। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग आप मेकअप हैक के तौर पर कर सकते हैं। चाहे मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखना हो या ऑयली स्किन से अधिक वसा को हटाना हो, सैनिटाजर आपके बड़े काम आएगा। इसलिए अब अपनी मेकअप किट में सैनिटाइजर को शामिल करें और इसे ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करें। सबसे पहले तो ये जानते हैं कि सैनिटाइजर स्किन केयर में आपके किन किन उपयोगों में आ सकता है। साथ ही सैनिटाइजर को किस तरह से इस्तेमाल करना हैं। तो चलिए जानते हैं मेकअप ब्यूटी हैक में सैनिटाइजर का इस्तेमाल कैसे करें।
Beauty Tips: बड़े काम का हैंड सैनिटाइजर, स्किन केयर के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
सैनिटाइजर से करें डीप क्लीनिंग
अगर आपके चेहरे पर पोर्स क्लीन नहीं हो पाते हैं और उनमें धूल मिट्टी रह जाती है। जिसकी वजह से बहुत सारी त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए पोर्स को डीप क्लीन करना जरूरी है। इसके लिए आप सैनिटाइजर की मदद से डीप क्लीन कर सकते हैं।
फेस पाउडर की जगह सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने फेस पर मैट लुक देने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो आप हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं। आपके पास हर वक्त पाउडर नहीं हो सकता है, इसलिए आप हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
सैनिटाइजर से करें रैशेज दूर
गर्मी की वजह से चेहरे पर रेडनेस और रैश आ जाती है, इसकी वजह से खुजली होती है। रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए आप हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑयली स्किन से छुटकारा
अगर आपकी त्वचा अधिक तैलीय है और चेहरे पर तेल ही तेल नजर आता है तो आप के लिए हैंड सैनिटाइजर कारगर होगा। जैसे फेस पाउडर की जगह आप सैनिटाइजर इस्तेमाल करके मेकअप को मैटी लुक दे सकते हैं, वैसे ही तैलीय त्वचा से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए चेहरे को अच्छे से साथ करके कॉटन बॉल के जरिये सैनिटाइजर से पूरे चेहरे को साफ कर लीजिए। चेहरे के पोर्स में ऑयल और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जिससे स्किन पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इन्हें भी सैनिटाइजर से साफ करके खत्म किया जा सकता है। हालांकि हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह आपकी स्किन पर सूट करना चाहिए। इसके लिए चेहरे पर सैनिटाइजर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लीजिए।
