सब्सक्राइब करें

ब्यूटी टिप्स: एक्ने से छुटकारा दिलाएंगे ये चार टिप्स, मिलेगी बेदाग निखरी त्वचा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Oct 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
beauty tips These are four tips to get rid of acne
मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : iStock

हर कोई चाहता है कि वो सुंदर दिखे और उसकी त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी या अन्य दिक्कतें न हो। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, क्योंकि आज के समय में हमारी त्वचा पर कई चीजों का गलत असर दिखता है। जैसे- एक्ने की समस्या को ही ले लीजिए। वैसे तो ये समस्या लड़कों को भी होती है, लेकिन खासतौर पर लड़कियां इससे जूझती हुई नजर आती हैं। लगभग हर उम्र की लड़कियां एक्ने यानी मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, जिसके पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में चेहरे की सुंदरता कहीं खो जाती है और लड़कियों को इससे काफी दिक्कतें भी होती है। इसलिए दवा के अलावा अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर भी इन मुहांसों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप आगली स्लाइड्स में एक्ने से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
beauty tips These are four tips to get rid of acne
मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

अच्छी डाइट

  • जरूरी है कि आप एक अच्छी और बैलेंस वाली डाइट लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जो खाते हैं, उसका असर हमारी त्वचा पर जरूर दिखता है। इसलिए अपने खाने में विटामिन, प्रोटीन और कई हेल्दी और पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips These are four tips to get rid of acne
मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : iStock

हाइड्रेटेड रखना जरूरी

  • अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी और उस पर ग्लो बना रहे, तो आपको अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना जरूरी हो जाता है। इसमें आपकी मदद पानी कर सकता है। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है, जो कि एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन है। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
beauty tips These are four tips to get rid of acne
मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

हाइजीन का रखें ध्यान

  • त्वचा पर मुंहासे होने का एक बड़ा कारण ये भी है कि लोग हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं। गंदे हाथों से ही चेहरे को छू लेते हैं और समय-समय पर अपनी त्वचा की गंदगी को साफ नहीं करते हैं। इसलिए मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आपको हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
beauty tips These are four tips to get rid of acne
मुहांसों से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

प्रोडक्ट्रस सही चुनें

  • हमारी त्वचा पर कौन सी क्रीम काम करेगी, किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स से हमें नुकसान नहीं होगा आदि। इन सब बातों का ध्यान प्रोडक्ट्स चुनते समय रखना चाहिए। क्रीम, बॉडी लोशन जैसी चीजों को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखने से भी मुहांसों से बचा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed