सब्सक्राइब करें

क्या आपका चेहरा भी दिखता है रूखा और बेजान, जानिए क्यों हो जाता है त्वचा में रूखापन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 18 Feb 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
causes of skin dullness and dryness
- फोटो : Pixabay

चेहरे के रूखेपन को कैसे पहचाने? सबसे पहला सवाल यहीं मन में आता है जब हम ऐसा कुछ पढ़ते हैं। तो पहले जान लीजिए कि अगर नहाकर आने के बाद आपकी चेहरे और हाथों की त्वचा में खिंचाव और रूखापन महसूस होता है। अगर ये रूखापन थोड़ी देर में चला जाए तब तो ठीक है तो लेकिन अगर ज्यादा देर तक ये रूखापन बना रहे तो समझ जाइए कि त्वचा रूखी है। जिसकी वजह से दिनभर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना पड़ता है। तो चलिए जानें कि त्वचा में होने वाले इस रूखेपन का कारण क्या है।


 
Trending Videos
causes of skin dullness and dryness
सोराइसिस

सरल से शब्दों में समझें तो इसमें त्वचा के सेल्स अपनी पूरी जिंदगी जी नहीं पाते, जिससे त्वचा की रिजिस्टेंट कम हो जाती है, क्योंकि उन्हें परिपक्व होने, रिजिस्टेंट बनाने का वक्त ही नहीं मिल पाता। इसी वजह से त्वचा बहुत कमजोर और रूखी नजर आने लगती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
causes of skin dullness and dryness
टाइप 2- डाइबिटीज

डाइबिटीज़ की वजह से हमारा शरीर कई तरह से प्रभावित होता है। हमारा शरीर कम पसीना बनाता है, जिससे त्वचा नमीयुक्त नहीं रह पाती और रूखी नजर आती है। लेकिन यह समस्या लंबे समय से हो और गंभीर लगे तो अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।


 
causes of skin dullness and dryness
एलर्जी

आमतौर पर शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी का संकेत सबसे पहले त्वचा से ही मिलता है। इसलिए यदि आपकी त्वचा अचानक ही ड्राय रहने लगी हो या फिर बेजान नजर आने लगी हो, तो अपने डॉक्टर से सलाह कर पता लगाएं, कि कहीं आपको कोई एलर्जी तो नहीं। और तुरंत उस एलर्जी से छुटकारा पाएं।



 
विज्ञापन
causes of skin dullness and dryness
खराब खानपान

जी हां, आपका खानपान भी आपकी त्वचा के टाइप को प्रभावित करता है। बहुत ज्यादा रूखी चीजें डायट में लेना, तेल और घी से दूरी बनाना भी आपकी त्वचा की ड्रायनेस को बढ़ा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तला-भुना खाने से आपकी त्वचा नॉर्मल हो जाएगी। आपको हेल्दी, ओमेगा-3, विटामिन ई युक्त डायट लेना होगा। कम पानी पीने से भी आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed