सब्सक्राइब करें

जीरे से बनाएं स्क्रब, चेहरे को साफ करने का है सबसे आसान तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
cumin seeds face pack for exfoliate and scrub
जीरा - फोटो : Pixabay

रसोई में रखा जीरा तड़का लगाने के काम आता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जीरे से चेहरे पर भी निखार लाया जा सकता है। वैसे तो जीरा सेहत और पेट के लिए लाभकारी होता है। वहीं जीरे से बना स्क्रब चेहरे को अंदर तक साफ करता है। तो चलिए जानें जीरे से स्क्रब बनाने का तरीका जो स्किन को आसानी से साफ करेगा और आपके पार्लर का भी पैसा बचाएगा।

Trending Videos
cumin seeds face pack for exfoliate and scrub
anti aging

जीरे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को हमेशा यूथफूल बनाए रखते हैं। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यह आपकी स्किन पर एजिंग्स मार्क्स को उभरने नहीं देता। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। जो त्वचा को ग्लो करने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cumin seeds face pack for exfoliate and scrub
शहद के फायदे - फोटो : iStock
ऐसे बनता है जीरे का स्क्रब

दो चम्मच जीरा, आधा कप चीनी, बड़ा चम्मच शहद, तीन से चार बूंदे बादाम के तेल की और टी ट्री ऑयल की बीस बूंदे। इन सारी चीजों को एक बाउल में लेकर मिला लें। जीरे के साथ चीनी को अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर किसी शीशी में भरकर इसे रख दें। जीरे से तैयार ये स्क्रब स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।  स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही मिला दें। फिर गुलाबजल मिलाकर स्किन पर लगाएं।

cumin seeds face pack for exfoliate and scrub
janhvi kapoor - फोटो : instagram
चेहरे पर निखार

चेहरे को साफ और गोरा करने के लिए जीरा पाउडर में हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर लगाएं, इससे आपके चेहरे की फेयरनेस बढ़ने के साथ निखार भी आएगा। 

विज्ञापन
cumin seeds face pack for exfoliate and scrub
malaika arora - फोटो : instagram
चेहरे के रिंकल्स 

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाले रिंकल्स को दूर रखने के लिए भी जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए जीरे को बेसन व कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से रिंकल्स दूर होते हैं। तो अगली बार ब्यूटी पार्लर जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो एक बार इस फेस पैक को इस्तेमाल करें। ये स्किन को निखार जरूर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed