सुंदर दिखना केवल महिलाओं का अधिकार नहीं हैं। पुरुषों को भी हैंडसम दिखना जरूरी होता है। हांलाकि बहुत से पुरुष हैंडसम दिखने का मतलब केवल अच्छे कपड़ों से लगाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि हैंडसम दिखने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि अपने चेहरे को साफ-सुथरा और चमकदार दिखाएं। इसके लिए बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट नहीं बल्कि इन चार चीजों को अपने साथ रखें।
पुरुषों को भी चाहिए दमकती त्वचा तो इन चार चीजों को जरूर साथ रखें
त्वचा के रोमछिद्रों में धूल और मिट्टी के कण चले जाते हैं और पोर्स बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी की एक मोटी परत दिखाई देने लगती है। इसलिए पुरुषों को चेहरे की त्वचा की अंदरूनी सफाई करनी जरूरी है। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती है और चेहरा चमकने लगता है।
चेहरे के सबसे नाजुक अंगों में शामिल होंठो की देखभाल भी बहुत जरूरी है। क्योंकि सूखे और फटे होंठ दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं और सामने वाले पर गलत इंप्रेशन डालते हैं। इसलिए पुरुषों को साथ में लिप बाम रखना चाहिए और इसका इस्तेमाल दिनभर करना चाहिए।
दिनभर काम करने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरों का हो जाना आम बात है। जिसकी वजह से चेहरे पर थकान दिखने लगती है। इस तरह की थकान को अगर चेहरे पर नहीं दिखाना चाहते हैं तो आई क्रीम का इस्तेमाल करिए। इसकी मदद से चेहरे पर ताजगी नजर आती है और चेहरा खिला-खिला नजर आता है।
लड़कों को तो किसी न किसी काम से धूप में निकलना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। इसके लिए जरूरी है कि लड़के सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होने के साथ ही हाइड्रेट भी होता है।