बदलती लाइफ स्टाइल और प्रदूषण का असर बालों पर भी पड़ा है। बालों का झड़ना, बाल सफेद होना, टूटकर गिरना ये सारी ही चीजों से हर व्यक्ति परेशान है। खास बात यह है कि कम उम्र में ही लोग सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके उपाय के लिए कई तरह की दवाएं भी प्रयोग में ला रहे हैं।लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि ठंड में आने वाले एक फल की पत्तियों का पेस्ट सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने के साथ-साथ झड़ते बालों को भी रोकता है। साथ ही यह कई तरह की बालों संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
महज एक हफ्ते में सफेद बालों को काला कर देगा इस फल की पत्तियों से बना हेयर पैक, ऐसे करें इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमरूद के पत्तों की। ठंड के मौसम में अक्सर लोग बालों में रूसी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने वाले महंगे शैम्पू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब सारे चोचले छोड़ अमरूद के पत्ते इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इन पत्तियों से बना हेयर पैक न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि सफेद हो चुके बालों को भी दोबारा काला बनाएगा।
रूसी दूर करने के लिए
अमरूद की पत्तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
ग्रे हेयर
अमरूद की पत्तियों को कढ़ी पत्ता के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है। इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्तियां मिक्स कर के उबाल लें। 15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें। इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
बालों का झड़ना
झड़ते बालों को रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल का उपयोग करें। इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों के पाउडर में 2 टीस्पून आंंवले का तेल मिक्स कर लें। इस तेल से हल्के हाथ से सिर पर मसाज करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें।