सब्सक्राइब करें

सर्दियों में डैंड्रफ से परेशान रहते हैं एंटी डैंड्रफ शैंपू नहीं ये पत्तियां दिलाएंगी छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 10 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
guava leaves mask reduce dandruff

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बहुत से लोग बालों में रूसी यानी कि डैंड्रफ से परेशान हो जाते हैं। इसके लिए वो बहुत से शैंपू और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ ज्यादा फायदा होता नहीं क्योंकि एक बार जब इनका इस्तेमाल बंद कर दें तो डैंड्रफ वापस लौट आता है। अगर हमेशा के लिए डैंड्रफ से छुटकारा पाना है तो इन पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे बाल सफेद होने की परेशानी भी खत्म हो जाती है। आगे की स्लाइड में देखें कौन सी पत्तियों का इस्तेमाल करना फायदेमंद हैं....

Trending Videos
guava leaves mask reduce dandruff
रूसी दूर करने के लिए

अमरूद की पत्तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
guava leaves mask reduce dandruff
ग्रे हेयर

अमरूद की पत्तियों को करी पत्तियों के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है। इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर करी पत्तियां मिक्स कर के उबाल लें। 15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें। इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

guava leaves mask reduce dandruff
- फोटो : pixa
बालों का झड़ना

झड़ते बालों को रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल का उपयोग करें। इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों के पाउडर में 2 टीस्पून आंवले का तेल मिक्स कर लें। इस तेल से हल्के हाथ से सिर पर मसाज करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed