त्वचा की रंगत निखारने से लेकर बालों को स्मूद और सिल्की बनाने में केले का इस्तेमाल करने के बारे में तो हर कोई बताता है। लेकिन हम आपसे कहेंगे कि केले को केवल खाने में इस्तेमाल करिए और चेहरे की सुंदरता बढाने का काम उसके छिल्के पर छोड़ दीजिए। जी हां, चलिए जानें कैसे केले के छिलके के इस्तेमाल से पा सकते हैं बेदाग और निखरी त्वचा।
सांवली रंगत से निजात दिलाएगा केले का छिलका, इस तरह से करें इस्तेमाल
अगर आप हमेशा आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों से परेशान रहते हैं तो केले का छिलका इस्तेमाल करें। केला खाने के बाद छिलके को फेंके नहीं बल्कि उसके सारे रेशे निकालकर उसमें एक चम्मच एलो वेरा जेल मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आंखों के आस-पास लगा लें। दस मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ये पेस्ट सप्ताह में तीन दिन लगातार लगाने से आंखों के काले घेरे खत्म हो जाएंगे।
अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो केवल केले के छिलके का प्रयोग करें। केले के छिलके की अंदरूनी परत निकाल लें और इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर स्क्रब की तरह रगड़ें। ऑइली त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा।
चेहरे पर निखार पाने के लिए किसी भी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बस केले के छिलके का इस्तेमाल करें। सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें और उसमें बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। चेहरे पर ये पेस्ट लगाकर दस मिनट तक स्क्रब की तरह रगड़ें और पानी से चेहरा धो लें।
चेहरे की टैनिंग को हटाने मेंं केले के छिलके का इस्तेमाल करें। इससे सस्ता और अच्छा उपाय दूसरा नहीं मिलेगा। इसके लिए केले के छिलकों का पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर रगड़कर पानी से धो लें। लगातार इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
