सब्सक्राइब करें

इन अजीबोगरीब लेकिन कामयाब नुस्खों की मदद से फटाफट मिल जाएगा एक्ने से छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 10 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
these easy and weird remedies to get rid of pimples

पिंपल या चेहरे पर दाने की परेशानी से हर कोई कभी न कभी जरूर परेशान होता है। किसी पार्टी में जाना हो और चेहरे पर दाने निकल आए तो सारा मूड ही खराब हो जाता है। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए तो बहुत सारे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, जिन्हें हम आजमाते भी कई  बार है। लेकिन आज हम आपको कुछ अजीबोगरीब लेकिन पुराने आजमाएं हुए नुस्खें बताने जा रहें है। जिनका इस्तेमाल करने से चुटकियों में एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानें इन अजीबोगरीब लेकिन आसान से नुस्खों के बारे में....


 
Trending Videos
these easy and weird remedies to get rid of pimples
माउथवॉश

ब्रश करने के बाद तो माउथवॉश का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। क्योंकि माउथवॉश में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो मुंह को साफ करते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल निकल आया है और रातोंरात इससे छुटकारा पाना है तो एक्ने पर थोड़ा सा लिस्ट्रीन लगा लें। इसका एंटी-बैक्टीरियल तत्व स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करके चेहरे को साफ कर देता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
these easy and weird remedies to get rid of pimples
विनेगर

एक्ने से जल्दी ही छुटकारा पाना हो वो भी बिल्कुल आसान तरीके से तो विनेगर एक अच्छा उपाय है। एक चम्मच विनेगर को एक चम्मच पानी में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। ये पिंपल को सुखाकर स्किन को साफ करने में मदद करेगा।


 
these easy and weird remedies to get rid of pimples
एस्प्रिन

सिरदर्द की दवा एस्प्रिन का इस्तेमाल पिंपल के लिए करें। एक टैबलेट एस्प्रिन को पीस कर पानी में पेस्ट बना लें और इसे दाने के ऊपर लगा लें। इससे भी दानों को दूर भगाने में मदद मिलेगी।


 
विज्ञापन
these easy and weird remedies to get rid of pimples
विक्स

विक्स का इस्तेमाल तो आप सर्दी-जुकाम में करते हीं होगें। लेकिन साथ ही विक्स की मदद से पिंपल से भी छुटकारा मिल सकता है। बस थोड़ा सा विक्स लेकर पिंपल के ऊपर लगा लें। जल्दी  ही पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed