घने और काले लंबे बाल हर महिला की ख्वाहिश होती है। लेकिन कुछ महिलाओं के बाल इतने पतले होते हैं कि वो जड़ों से कमजोर होने की वजह से टूटकर गिरते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से दोचार होती है। तो घर में रखी इन चीजों को बालों में लगाकर देखें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। खासतौर पर बाल अगर लंबे हैं तो पतले बाल जरूर झड़ने लगते हैं। लेकिन इन कुछ चीजों को अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगी। तो नतीजे अच्छे देखने को मिलेंगे।
Hair Fall: बेहद पतले बाल टूटकर गिर रहे तो इन घरेलू चीजों को लगाएं, हो जाएंगे घने और मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बालों की किसी भी समस्या को खत्म करने की सोच रही हैं। तो सबसे पहले आंवले का इस्तेमाल करना शुरू करें। आंवला बालों को घना और मजबूत करने के साथ ही सिल्की और काला भी बनाता है। कम उम्र में बाल सफेद होने लगे हैं तो आंवला जरूर असर दिखाता है। वहीं पतले बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आंवले के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें। कुछ दिनों में बाल मजबूत और घने दिखने लगेंगे
अंडा बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। इसके साथ ही ये बालों की जड़ों को मजबूत करने का भी काम करता है। एक अंडे में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे बालों पर लगाक छोड़ दें। इस हेयर मास्क को करीब आधे घंटे बाद शैंपू से धो लें। फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। सप्ताह में एक दिन इस मास्क को आप बालों में जरूर लगाएं।
स्किन से लेकर बालों की समस्याओं का रामबाण नुस्खा एलोवेरा है। एलोवेरा की ताजी पत्तियों से जेल को निकालकर बालों की ज़ड़ों में लगाएं। फिर पंद्रह से बीस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर बालो को धो लें।
अगर बाल ज्यादा झड़ रहे और नए बाल भी कम उग रहे तो बालों में प्याज के रस को लगाएं। ये नए बालों को उगाने में मदद करता है। सबसे पहले प्याज के रस को निकालकर उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बाल घने होंगे।