सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: मेकअप से छुपाए जा सकते हैं बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
How To Hide Stretch Marks With Makeup Know Methods In Hindi
stretch marks

स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं को अक्सर परेशान करते हैं। पेट. कमर, जांघ और हाथ के ऊपरी हिस्से पर भी कई बार स्ट्रेच मार्क्स उभर आते हैं। जिसकी वजह से मनचाहे कपड़े पहनने में दिक्कत होती है। इन भद्दे से दिखते स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत सारी क्रीम आती हैं। लेकिन इनसे भी ये मार्क्स पूरी तरह शरीर से गायब नहीं होते। अगर आप अपने शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को छुपाना चाहती हैं। तो मेकअप का सहारा लें। मेकअप की मदद से इन स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से छुपाया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे करें मेकअप।

How To Hide Stretch Marks With Makeup Know Methods In Hindi
stretch mark
प्राइमर

स्ट्रेच मार्क्स शरीर पर काफी गहरे से होते हैं। इसलिए पहले शरीर के स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से को प्राइमर की मदद से मॉइश्चराइज करें। वैसे तो आर्मपिट्स और पेट के पास आप चाहे तो प्राइमर ना लगाएं। लेकिन प्राइमर से बेस फाउंडेशन काफी अच्छे से और फुल कवरेज के साथ लगता है। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स छुपाने के लिए प्राइमर का प्रयोग जरूर करें। 

Trending Videos
How To Hide Stretch Marks With Makeup Know Methods In Hindi
makeup base - फोटो : iStock
फाउंडेशन
आप चेहरे पर लगाने वाले फाउंडेशन की बजाय स्किन टोन के हिसाब से फुल कवरेज वाले फाउंडेशन को लें। क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स काफी गहरे से लगते हैं और जल्दी छिपते नही हैं। इसलिए लिक्विड फाउंडेशन को लगाएं। ये जल्दी और आसानी से फैलते हैं और पूरे हिस्से पर लग जाएंगे। कीमत के हिसाब से ये सस्ते भी पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Hide Stretch Marks With Makeup Know Methods In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कलर करेक्टर

अगर स्ट्रेच मार्क्स काले या फिर लाल रंग के हैं तो इन पर ग्रीन कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। इससे ये आसानी से छिप सकेंगे। फाउंडेशन लगाने के पहले ही कलर करेक्टर को मार्क्स वाली जगह पर लगा दें। फिर उसके ऊपर फाउंडेशन का बेस लगाएं। 

विज्ञापन
How To Hide Stretch Marks With Makeup Know Methods In Hindi
makeup - फोटो : pixabay
सेटिंग पाउडर
सबसे आखिर में सेटिंग पाउडर की मदद से कवर करें। वैसे अगर स्ट्रेच मार्क्स काफी हल्के हैं तो केवल सेटिंग पाउडर की मदद से भी वो छिप सकते हैं। सेटिंग पाउडर लगाने से पहले मार्क्स वाले हिस्से पर सीसी क्रीम लगाएं। जिससे वहां कि स्किन स्मूद दिखने लगे। 

स्ट्रेच मार्क्स छुपाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करेंगी तो अपनी मनपसंद ड्रेस को आसानी से पहन पाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed