Skin Care: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव सामने आते हैं। उम्र बढ़ने के अलावा आजकल के खानपान, तनाव और यूवी किरणों की वजह से भी शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। इन सबका सबसे ज्यादा असर चेहरे पर ही दिखाई देता है। इसी वजह से चेहरे पिगमेंटेशन, ब्लैक स्पॉट, पिंपल्स दिखाई देने लगते हैं। घरेलू नुस्खे या फिर दवाइयों की मदद से हम इन परेशानियों से तो छुटकारा पा लेते हैं लेकिन परेशानी तब सामने आती है जब ये दिक्कतें तो सही हो जाएं लेकिन इनके दाग चेहरे पर रह जाएं।
Skin Care: चेहरे पर हैं पिगमेंटेशन के निशान तो घर पर तैयार करें ये फैसपैक, दो हफ्ते में दिखेगा असर
अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान हैं तो घर पर आप इस दो फेसपैक बनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसपैक बनाने के लिए सामान
- दही- दो से तीन चम्मच
- चावल का पाउडर- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 2 बूंद
- शहद- 1 चम्मच
- कच्चा दूध- 2 से 3 चम्मच
- मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
- हल्दी- एक चुटकी
बनाने की विधि
अगर आप ये पैक बनाने जा रही हैं तो सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच दही लेकर उसे फेंट लें। इसके बाद इसमें चावल का पाउडर मिलाकर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। एक चुटकी हल्दी, दो बूंद नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। बस आपका फैसपैक तैयार है।
लगाने की विधि
इस फेसपैक को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। अब किसी ब्रश की मदद से इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गले और गर्दन में अच्छे से लगाएं।
पैक लगाने के बाद इसे तकरीबन 20 मिनट तक सूखने दें। जब से सही से सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से साफ करें। ध्यान रखें कि चेहरे को रगड़ें नहीं। चेहरा साफ करने के बाद कॉटन बॉल में कच्चा दूध लेकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को आप हफ्ते में 4 बार तक लगा सकते हैं। दो हफ्ते इस्तेमाल करने से आपको इसका असर दिखने लगेगा।