Kajal Side Effects: आंखों के लिए खतरनाक है काजल का रोजाना इस्तेमाल, जानें क्या हैं इसके नुकसान
काजल का रोजाना इस्तेमाल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन लगातार इसका उपयोग करने से आंखों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ जाता है इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा
रोजाना इस्तेमाल से काजल में मौजूद केमिकल्स आंखों में जलन, खुजली और लालिमा पैदा कर सकते हैं। अगर आप गंदे या एक्सपायर्ड काजल का इस्तेमाल कर रही हैं तब तो बैक्टीरियल इंफेक्शन तक हो सकता है।
हो सकती है जलन
कुछ काजल में मौजूद केमिकल्स आंखों में जलन और चुभन पैदा कर सकते हैं। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले कई काजल में लेड (सीसा), कार्बन ब्लैक और पैराफिन जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आंखों की नमी कम हो सकती है
रोजाना काजल लगाने से टीयर ग्लैंड्स प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आंखें ड्राई हो सकती हैं। इससे आंखों में लुब्रिकेशन कम हो सकता है और जलन बढ़ सकती है। इसलिए यदि आपको काजल के इस्तेमाल से थोड़ी भी दिक्कत हो रही है तो इसका इस्तेमाल रोक दें।
बढ़ सकते हैं डार्क सर्कल
लंबे समय तक काजल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर असर पड़ता है और डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं। काजल को सही तरीके से न हटाने पर आई बैग्स बनने लगते हैं। इसलिए यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो काजल हटाने का सही तरीका भी आपको पता होना चाहिए।