Beauty Tips: मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। जब भी कहीं जाना होता है तो महिलाएं आराम से मेकअप करके तैयार होती हैं ताकि वो सबसे खूबसूरत दिखें। जो महिलाएं घर पर रहती हैं, उनके लिए आसान होता है घर पर तैयार होना, लेकिन परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है जो वर्किंग हैं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि अचानक ऑफिस से ही कहीं जाने का प्लान बन जाता है। महिलाएं ऑफिस के बाद कहीं बाहर जाने से कतराती हैं क्योंकि उनके चेहरे पर दिनभर की थकान दिखाई देती है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर वर्किंग महिला के बैग में होना बेहद जरूरी होता है। हर वर्किंग महिला के बैग में ये ब्यूटी प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए, ताकि उन्हें अगर कहीं अचानक जाना पड़े तब भी वो अपना जलवा दिखा सकें। ये सभी ब्यूटी प्रोडक्ट आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
काजल
काजल लगाने के आपकी आंखों की खूबसूरत कई गुना बढ़ सकती है। ऐसे में अपने बैग में काजल जरूर रखें। अगर आपके पास काजल होगा तो आपकी आंखें थकी-थकी नहीं लगेगीं। काजल को आप आईलाइनर की तरह भी लगा सकती हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बीबी क्रीम
अपनी स्किन टोन के हिसाब से अगर आप बीबी क्रीम खरीद कर अपने बैग में रखेंगी तो ये आपको एकदम फ्रेश लुक देगी। बीबी क्रीम लगाने से चेहरा चमकने लगता है। ऐसे में इसे अपने बैग में जरूर रखें।
4 of 6
Makeup Tips
- फोटो : istock
कॉम्पैक्ट
कॉम्पैक्ट को फेस पाउडर कहा जाता है। अगर आपको कहीं अचानक बाहर जाना है तो फेस पाउडर लगाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। बीबी क्रीम को सेट करने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करना सही माना जाता है।
5 of 6
lipstick
- फोटो : insatgram
लिपस्टिक
हर कामकाजी महिला को अपने बैग में लिपस्टिक के दो से तीन रंग तो जरूर ही रखने चाहिए। अगर आप ऑफिस में लाइट रंग की लिपस्टिक लगाती हैं तो एक डार्क रंग की लिपस्टिक को बैग में जरूर रखें।