क्रिसमस का सेलिब्रेशन तो शुरू हो चुका है। साथ ही नये साल की भी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में जब पार्टियों का जाने की तैयारियां भी हर किसी ने की होगी। कौन सी ड्रेस पहने और साथ में मैचिंग की एक्सेसरीज का ख्याल भी खूब रखा जा रहा होगा। तो चलिए जानें कि पार्टी में जाने के लिए तैयार होते समय किन बातों का ख्याल रखें ताकि सबसे अलग हटके नजर आया जाए।
Marry Christmas 2019: पार्टी के लिए हो रहीं है तैयार तो इन बातों का रखें खास ख्याल
सबसे पहले तो एक बेहतरीन ड्रेस का चुनाव करना बेहद जरूरी है। अगर आपको एक से ज्यादा पार्टी में जाना है तो ऐसी कपड़े खरीदें जिनको मिक्स एन मैच किया जा सके। जैसे शिमरी पैंट के साथ कई तरह के टॉप को मैच किया जा सकता है। साथ ही ठंड के मौसम में स्टाइलिश जैकेट अपनी वार्डरोब में जरूर रखें।
मैचिंग की एक्सेसरीज से लुक में खास बदलाव आ जाता है। आजकल गोल्ड एक्सेसरीज से लेकर सिल्वर तक के ईयरिंग्स का क्रेज है। साथ ही गले में नेकपीस भी लुक में खासा बदलाव ला सकते हैं। तो ड्रेस के साथ एक अच्छी एक्सेसरीज जरूर रखें।
सर्दियां अपने चरम पर हैं। तो अगर सर्दी से खुद को बचाकर स्टाइलिश नजर आना है तो बूट्स जरूर पहने। अगर आपके पास हील वाले बूट्स नहीं है तो उसे बेझिझक खरीद सकते हैं क्योंकि सर्दियों की पार्टी में काले या भूरे रंग के शेड्स वाले बूट्स हर ड्रेस के साथ परफेक्ट लुक देंगे। साथ ही सर्दियों से भी बचाव करेंगे।
सबसे जरूरी और सबसे खास तो मेकअप ही होता है। परफेक्ट ड्रेस के साथ बिल्कुल वैसा ही मेकअप एक ग्लैम लुक के लिए जरूरी है। इसलिए इस समय ट्रेंडी मेकअप में लाल, हरा,नीला आईशैडो चलन में है। साथ ही अपने चीक्स और आईब्रो को हाईलाइट करना न भूलें। रात की पार्टी के लिए हाईलाइटर का इस्तेमाल आप आराम से करें क्योंकि इससे चेहरे पर चमक आती है और चेहरा परफेक्ट दिखता है।