दिवाली के पांच दिनों का पर्व आने वाला है। 2 नवंबर से फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में हर कोई चाहता है कि त्योहार के मौके पर चेहरे पर चमक और खूबसूरती दिखे। वैसे दिवाली के इस उत्सव में एक दिन आपकी इसी इच्छा को मान्यताओं के तौर पर पूरा करने के लिए होता है। दरअसल, दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और उसके दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का पर्व होता है। इस साल 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन घर की सफाई की जाती है। साथ ही लोग खुद को भी साफ करते हैं। इसके लिए लोग उबटन लगाकर नहाते हैं। कहा जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन साफ सफाई करके घर परिवार की बुराई, बैड लक को बाहर किया जाता है। ऐसे में आप घर पर ही उबटन बना कर अपनी रंगत निखारने काम कर सकते हैं। इससे आप स्वच्छ भी होंगे और त्वचा भी चिकनी वह चमकदार बनेगी। अगली स्लाइड्स में हम आपको चार तरह के उबटन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
Narak Chaturdashi 2021: महिलाएं चेहरे पर लगाएं ये चार तरह के खास उबटन, निखर जाएगी त्वचा
उबटन लगाने से पहले ये जान लीजिए कि उबटन अपनी त्वचा की तासीर के अनुसार होना चाहिए। सामान्य त्वचा, रूखी त्वचा, तैलिय त्वचा और दाग-धब्बेदार त्वचा के आधार पर उबटन बनाने के चार तरीके हैं।
उड़द की दाल का उबटन
अगर आपकी स्किन सामान्य है तो आप उड़द की दाल का उबटन लगा सकती हैं। ये उबटन आपकी रंगत निखारने का काम करता है। इसके लिए एक 1 चम्मच उड़द की दाल को कच्चे दूध में भिगो दें। फिर दाल को पीस कर पेस्ट बना लें। उड़द दाल पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें। अब हाथों को गालों पर गोलाई में धीरे धीरे रगड़ते हुए पेस्ट को साफ कर लें। चेहरे को पानी से धो लें।
जिनकी त्वचा पर दाग धब्बे होते हैं, उन्हें इसे हटाने में समय लगता है। लेकिन उबटन से त्वचा के दाग धब्बों को साफ किया जा सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच मलाई में कुछ बूंद गुलाबजल की मिला लें। इसमें हल्दी की ताजी गांठ को पीस कर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हर दिन अगर आप इस उबटन को लगाते हैं तो आपकी त्वचा बेदाग और निखर जाती है।
केले का उबटन
रूखी त्वचा वाले लोग मौसम बदलने से अधिक परेशान हो जाते हैं। उनकी त्वचा पर रूखापन बढ़ जाता है। ऐसे में एक पके केले को मैश करके पेस्ट बना लें। उसमें थोड़ा शहद और कुछ नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पांच मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। आपका चेहरा साफ होने के साथ ही चिकना और चमकदार बनता है।
चंदन और नीम का उबटन
चंदन चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। ऑयली स्किन वाले लोग इस उबटन को लगा सकते हैं। इसमें एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, नीम की पत्तियां, गुलाब की पत्तियां और चुटकी भर हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10-12 मिनट लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

कमेंट
कमेंट X