फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल, मिलेगी खिली-खिली त्वचा

Thu, 07 Mar 2024 09:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 07 Mar 2024 09:06 AM IST
सार

कई महिलाओं को एक्ने की समस्या होती है, जिस कारण उनकी स्किन खराब दिखने लगती है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to get rid of Acne from you skin in hindi
एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : istock

विद्या शर्मा



कई महिलाओं को एक्ने की समस्या होती है, जिस कारण उनकी स्किन खराब दिखने लगती है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। एक्ने होने पर त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और उनमें तेल और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जिससे कील-मुंहासे के साथ ही त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। हर किसी की त्वचा अलग तरह की होती है और उसकी देखभाल करने के तरीके भी भिन्न होते हैं। इसलिए एक्ने प्रोन स्किन की देखभाल करने के लिए आपको कुछ सावधानियां रखना जरूरी है।

Skin Care Tips how to get rid of Acne from you skin in hindi
एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : getty images

क्लींजर

हमारी त्वचा की गहराई से सफाई करने और तेल एवं धूल-मिट्टी के कणों को हटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्लींजर, लेकिन स्किन टाइप से अलग क्लींजर का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई हो सकती है और एक्ने भी बढ़ सकते हैं। आप चाहें तो नार्मल फेस वाश का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन चेहरे को साफ करने की जिद में बार-बार फेस वाश न करें, इससे स्किन ज्यादा ड्राई हो जाएगी।

Skin Care Tips how to get rid of Acne from you skin in hindi
एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल

स्क्रब को कहें न

स्क्रब हमारी स्किन को साफ करने और डेड स्किन सेल्स निकालने का काम करता है। आपको कभी भी एक्ने प्रोन स्किन पर स्क्रब और फेस मसाज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये एक्ने के फैलने का कारण बन सकते हैं। अक्सर लोग एक्ने को ठीक करने के लिए फेस पैक का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे एक्ने और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to get rid of Acne from you skin in hindi
एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : istock

कैसे हो मॉइश्चराइजर

कभी-कभी हमारे एक्ने ड्राई हो जाते हैं और उनमें पपड़ी जमने लगती है, जिस पर हम मॉइश्चराइजर लगा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। आपको कभी भी ऑयली स्किन पर ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए। ये हमारी त्वचा में तेल की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे एक्ने कम होने की जगह बढ़ जाते हैं। अगर आप स्किन को हाइड्रेट ही रखना चाहती हैं तो लाइट फॉर्मूले वाले मॉइश्चराइजर ही खरीदें, जिसमें ऑयल की मात्रा कम हो।

विज्ञापन
Skin Care Tips how to get rid of Acne from you skin in hindi
एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : istock

एंटी एक्ने क्रीम

एक्ने प्रोन स्किन पर एंटी एक्ने क्रीम का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन किसी भी तरह की एंटी एक्ने क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। अगर आप किसी के कहने पर अपनी त्वचा पर कुछ भी लगा लेती हैं तो आपको उसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed