सब्सक्राइब करें

Skin Care: बारिश में भीगने के बाद त्वचा में हो रही है खुजली तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

बारिश में भीगने की वजह से अगर आपकी त्वचा में भी खुजली हो रही है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips in monsoon home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Skin Care: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। कई जगह हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। लोगों को बारिश में भीगना बेहद पसंद होता है पर, बारिश के पानी में भीगने के बाद त्वचा पर कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। बारिश के पानी में भीगने की वजह से स्किन पर रैशेज और खुजली की समस्या बेहद आम है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कपड़े पहनने में भी काफी परेशानी होती है।



इसी के चलते आज के लेख में इस परेशानी को दूर भगाने का तरीका बताने जा रहे हैं। बारिश में भीगने की वजह से अगर आपकी त्वचा में भी खुजली हो रही है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ना ही आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। 

Trending Videos
Skin Care Tips in monsoon home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
lemon soda
नींबू और बेकिंग सोडा

बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए आपको नहाते वक्त एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू पानी डालकर उसका पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को स्किन पर आठ से दस मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। दिन में एक बार ऐसा जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips in monsoon home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
Chandan - फोटो : getty images

चंदन का लेप

स्किन पर चंदन का लेप लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसको लगाने के लिए आपको बस नहाने से पहले बस चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर स्किन पर लगाना है। इस लेप को आप उस जगह लगाएं, जहां खुजली हो रही है। 

Skin Care Tips in monsoon home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
नीम - फोटो : Pixabay

नीम

स्किन के जुड़ी हर परेशानी को दूर करने के लिए नीम काफी लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले तत्व खुजली की समस्या को खत्म करते हैं। इसको लगाने के लिए आपको बस नीम के पत्तों को पीस लेना है। ये स्किन पर लगाकर आपकी खुजली की समस्या दूर हो सकती है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips in monsoon home remedies for get rid from itching and allergy in hindi
coconut oil

नारियल तेल

नारियल के तेल में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन पर होने वाली खुजली को दूर करने में सहायक हैं। अगर आपको बारिश के पानी से खुजली हो रही है तो स्किन पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed