समय के साथ चेहरे पर झुर्रियों का आना आम बाता है। हालांकि बहुत बार जरूरत से ज्यादा फेशियल और केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा पर समय के पहले ही झुर्रियां आने लगती हैं। जो देखने पर खराब लगती हैं और आपको अपनी उम्र से ज्यादा दिखाती हैं। अगर आप इस समस्या को खत्म करना चाहती हैं तो बाजार में मिल रहे पपीते को इस्तेमाल में लाएं। पपीता त्वचा में कसावट लाने में मदद करता है। तो चलिए जानें इसका फेसपैक बनाने का तरीका।
त्वचा को जवां दिखाने का है सबसे अचूक उपाय, बस पपीते के साथ इस तेल को मिलाकर करें इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपीता एक ऐसा फल है जो सेहत के साथ ही त्वचा को भी निखारने का काम करता है। जैसे इस फल को खाने से ब्लड प्रेशर के साथ वजन नियंत्रित रहता है उसी तरह ये त्वचा की रंगत हल्की करने में भी मदद करता है। पपीते में मौजूद पेपीन पिग्मेंटेशन को खत्म करता है और एक्ने को बार-बार निकलने से रोकता है। एक्ने का मतलब चेहरे पर निकलने वाले दानों से होता है। हालांकि दानों और मुंहासों में फर्क होता है। इसके साथ ही पपीता बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाने वाला फल है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है। तो चलिए जानें कैसे करें पपीते का इस्तेमाल।
पपीते का पैक बनाना बहुत आसान है। बस एक अच्छा खासा पका हुआ पपीता लें। अक्सर बहुत ज्यादा पका हुआ पपीता लोग कम खाना पसंद करते है तो ये पैक बनाने के लिए सबसे सही होता है। पपीते को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें। जब ये पैक अच्छे से सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
चेहरे का पानी पोछने के बाद जैतून का तेल हथेली पर दो बूंद लें। अब इस तेल से चेहरे की मसाज करें। हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर उंगलियों की मदद से मसाज खून के संचार को बढ़ाने में मदद करेगा। जिससे चेहरा कांतिमय नजर आएगा।
पपीते का पैक तो चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए काफी होता है। लेकिन अगर आप इसे जैतून के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करती हैं तो ये जादू की तरह असर करता है। लगातार एक महीने के इस्तेमाल के बाद ही असर साफ नजर आने लगेगा।