{"_id":"6a8a66e02bb6091e75027b0e","slug":"wife-killed-his-husband-and-abdomen-slit-open-with-knife-intestines-and-kidney-removed-and-stuffed-into-a-sack-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और मुस्कान: चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी; पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मुस्कान: चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी; पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:13 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। महिला ने पति का चाकू से पेट फाड़ दिया, आंतें और किडनी निकाल लीं। इसके बाद अंगों को कट्टे में भर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने छत से छलांग लगा दी। आरोपी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
1 of 9
kurukshetra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई।
एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी।
2 of 9
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है।
3 of 9
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
घर में रखा चाकू और कट्टे में अंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सड़क पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
5 of 9
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। फर्श से दीवार तक खून से सने थे। कमरे के एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर तीन चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।