सब्सक्राइब करें

Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए टाॅप-5 जोक्स

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 08:08 PM IST
सार

Funny Jokes, Chutkule: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Chutkule today best jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic

Funny Jokes, Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
 

Trending Videos
Chutkule today best jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule today best jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

Jokes: पति से पत्नी- तुम्हारी शर्ट में एक भी बाल नहीं मिलता, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Chutkule today best jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

Funny Chutkule: मैं अपना पर्स घर भूल आई, बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Chutkule today best jokes in hindi funny jokes hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed