सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: भाभी- संगठन में ही शक्ति है का एक उदाहरण दो, देवर ने दिया झन्नाटेदार जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 06:23 PM IST
सार

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Bhabhi Devar Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
देवर भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi) जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....



पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी।
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या। कुछ तो अपना ख्याल कर पगली।
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Bhabhi Devar Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : freepik

भाभी- संगठन में ही शक्ति है का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
देवर- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब भाभीजी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Bhabhi Devar Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

 टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें।
टीचर ने फिर की धुनाई


Jokes: औरत मायके जाने के बाद भी अपने पति को रोज फोन क्यों करती है? साली का जवाब सुनकर जीजा के होश उड़ गए

Jokes in Hindi Bhabhi Devar Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik


सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था।
पति- अगर मैं मर गया तो? 
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 
बेचारा पति अभी भी सदमे में है।

Funny Chutkule: महिला- मेरा वजन कम कैसे होगा डॉक्टर साहब? पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes in Hindi Bhabhi Devar Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो पुलिस ने तुम्हारा चालान क्यों काटा? 
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी। इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed